×

Kark Rashi Ki Bhavishyavani 2022: लव-करियर के लिए कैसा रहेगा 2022, जानिए कर्क राशि के लिए आने वाले साल की चेतावनी

Kark Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 कर्क राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Dec 2021 3:44 AM GMT
Varshik Rashifal 2022  Kark Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कर्क राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Kark Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 कर्क राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 कर्क राशिवालों के ( Kark Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

कर्क राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल आपकी ज़िन्दगी में कई अहम सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आप इनसे बाहर निकल आएंगे। इस साल समझदारीपूर्वक लिए गए आपके कुछ फ़ैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे, हालाँकि गृहस्थी के मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कहासुनी हो सकती है और कुछ समय के लिए परिवार में शांति और ख़ुशियों की कमी रहेगी। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको घर और परिवार से कुछ दिनों के लिए दूर भी रहना पड़ सकता है। मनोरंजन और भोग-विलासिता में अच्छे खासे पैसे ख़र्च होंगे, हालाँकि इन ख़र्चों पर आपको लगाम लगाने की भी ज़रूरत होगी।

2022 में कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 कर्क राशि वालों के लिये साल 2022 उधेड़बुन से भरा रहेगा। जातक यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी। बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। इस साल आपको एक बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करके चलने की ज़रूरत पड़ेगी, ताकि आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके। आपके कार्य धीरे-धीरे पूरे होते रहेंगे, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत भी करनी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और इन स्रोत से आप ठीक-ठाक पैसे भी कमाएँगे। बिजनेस में सतर्कता के साथ कदम उठाने की जरूरत है। इस साल विद्यार्थियों को कई सारे शानदार अवसर भी प्राप्त होंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। यदि आप लगन से पढ़ाई करते हैं तो आपको रिजल्ट्स भी अच्छे मिलेंगे। आपका रुझान कुछ नया सीखने में होगा और आपके कौशल का विकास होगा।

कर्क राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Kark Rashi Love Life)

कर्क राशि वालों के लिये साल 2022 पारिवारिक मामले में अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति के मामलों का निपटारा होगा। बड़े भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। क़ारोबार में उनका सहयोग मिलेगा और आपको अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। जिस पसंद करते हैं उन्हें प्रपोज़ करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा, क्योंकि समय इसकी गवाही नहीं दे रहा है। साथी की बातों को सम्मान दें और उनकी इज्ज़त करें। इस साल आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और आप वाणी पर सयंम रखते हुए दूसरों से अच्छे तालमेल रखें तो आपके व्यवसाय मे विस्तार हो सकता है।आपके प्रेम-संबंधों की बात है तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की दरकार है। आपका पार्टनर आपको किसी बात से ठेस पहुँचा सकता है। अहंकार के कारण आपके रिश्तों में दरार भी आ सकती है, इसलिए अहंकार और ग़ुस्से से दूर रहें।

कर्क राशि की सेहत ( 2022 Me Karak Rashi Ki Sehat)

कर्क राशि के जातक 2022 में सेहत का ख्याल रखें। इस साल की शुरुआत में आपकी या घर में किसी बीमारी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर सेहत के मामले में कर्क राशि के लिए 2022 सामान्य रहेगा। काम को लेकर मानसिक तनाव होगा लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी।

कर्क राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में कर्क राशि वाले जातक हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुरु मंत्र का 108 बार जप करें। गुरुवार का व्रत करें। इस साल के 5 माह जनवरी, फरवरी मार्च सितंबर और अक्टूबर आपके लिए अच्छा परिणाम देकर जाएगा। इसके अलाव बाकी माह में आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। इस साल ज्यादातर कामों में सफेद रंग का इस्तेमाल शुभ परिणाम देगा।

कर्क राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में कर्क राशि के जातक नियमित रूप से सुबह टहलना और दौड़ना आपके लिए अच्छा होगा, इससे आपकी कई समस्याएँ दूर हो सकती हैं। शराब और नशे से आपको दूर रहने की ज़रूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

कर्क राशि का भविष्य 2022, Love Life, कर्क राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, kark Rashifal January 2022, kark Rashifal February 2022, karak Rashifal March 2022, karak Rashifal April 2022, kark Rashifal May 2022, karak Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मिथुन राशि 2022 की भविष्यवाणी,मिथुन राशि 2022 कैसा रहने वाला है,कर्क राशि धन


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story