Kark Ka Love Rashifal 16 December 2023 कर्क राशि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, जानिए कल का राशिफल

Kark Ka Love Rashifal 16 December 2023 कर्क राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Dec 2023 11:15 AM GMT
Kark Ka Love Rashifal 16 December 2023 कर्क राशि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, जानिए कल का राशिफल
X
Aaj Ka Kark  Love Rashifal 14  july 2023: सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Kark Rashi 16 December 2023 :आनेवाला कल 16 दिसंबर 2023 शनिवार मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष पंचमी कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 16 दिसंबर2023 शनिवार कल की भविष्यवाणी...

16 December 2023 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल :

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी सामजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

धन-संपत्ति ( money ) व्यवसाय में विरोधियों से बचा कर रखें।

सेहत ( Health ) आंख कान का दर्द आपका दिन खराब करेंगा।

करियर ( Career) अपनी कंपनी शुरू करने का मन बनायेंगे और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा।

प्यार ( Love) लव राशि में जातक का साथी मन से ज्यादा और तन कम खूबसूरत निकलेगा।

परिवार ( Family) जातक का दोस्तों के साथ वक्त बिताना परिवार वालों के लिए परेशानी पैदा करेगा।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) गेहूं और गुड़ का दान करें।

पूर्वाभास (Forecast ) जातक के पास कॉलेज के साथ का प्यार वापस आएगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 9

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story