×

Kartik Purnima 2022 Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों को पानी में डालकर करें स्नान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Kartik Purnima 2022 Snan: हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है।कार्तिक माह को सर्वश्रेष्ठ माह कहा जाता है।कार्तिक माह में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Nov 2022 3:37 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 3:37 AM GMT)
Kartik Purnima kab hai
X

Kartik Purnima 2022 (Image: Social Media)

Kartik Purnima 2022:हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है।कार्तिक माह को सर्वश्रेष्ठ माह कहा जाता है।कार्तिक माह में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 8 नवंबर को है।कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन स्नान का विशेष महत्व होता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान किन चीजों को पानी में डालकर नहाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है:

इलायची और केसर

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व होता है। अगर लंबे समय से आपका कोई काम अटका है या फिर किसी शुभ काम को करने में आपको बाधा आ रही हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में पवित्र नदी के जल के साथ 2 इलायची और थोड़ी सी केसर मिलाकर स्नान करने से आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी क्योंकि इससे नकारात्मकता ऊर्जा खत्म होगी और जल्द ही बुरा वक्त समाप्त हो जाएगा। साथ ही श्रीहरि की कृपा से कार्य को सिद्ध करने का वरदान मिलेगा। इसलिए केसर डालकर स्नान करने सूर्य की शुभता प्राप्त होती है।

दूध

कार्तिक पूर्णिमा पर नहाने के पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से शारीरिक दूर्बलता दूर हो जाती है। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है और भरपूर ऊर्जा के साथ काम करने में सक्षम हो जाता है। इसके अलावा नहाने के बाद श्रीहरि का ध्यान करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है।

हल्दी

हल्दी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से विवाह संबंधी समस्याओं का निवारण होता है। साथ ही इससे ब्रह्मस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हल्दी का स्नान सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

काला तिल

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान काला तिल डालकर स्नान करने से पैसों की तंगी समाप्त हो जाती है। अगर पैसों की तंगी चल रही है और धन आने पर टिकता नहीं सब खर्च हो जाता है तो कार्तिक पूर्णिमा पर काला तिल पानी में मिलाकर स्नान करें। बता दें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है और दरिद्रता कोसों दूर भाग जाती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story