Karwa Chauth Benefits:करवा चौथ पर किन राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य, जानिए चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth Benefits:करवा चौथ व्रत एक निर्जला व्रत है। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर, 2024 को पड़ रहा है। करवा चौथ पर किन राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 Oct 2024 3:18 AM GMT
Karwa Chauth Benefits:करवा चौथ पर किन राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य, जानिए   चंद्रोदय का समय
X

Karwa Chauth Benefits: करवा चौथ में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ का व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें पूरे दिन बिना पानी पिए रहना होता है यानी यह व्रत एक निर्जला व्रत है। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर, 2024 को पड़ रहा है।

, इस साल करवा चौथ त्योहार के शुभ मौके पर कई दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं। गणना के अनुसार, करवा चौथ के दिन गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग, समसप्तक योग, बुधादित्य योग जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन सभी राजयोगों का एक साथ बनना एक बेहद दुर्लभ संयोग है। यूं तो इस ज्योतिषीय घटना का असर सभी राशियों के सभी जातकों पर होगा, लेकिन 5 राशि की महिला जातकों के जीवन पर इसका खास पड़ने के योग बन रहे हैं।

करवा चौथ पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं.।साल 2024 के करवा चौथ त्योहार के शुभ अवसर पर कई दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, करवा चौथ के दिन गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग, समसप्तक योग, बुधादित्य योग जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

करवा चौथ 5 राशियों के लिए सौभाग्यशाली

वृषभ राशि- यह समय वृषभ राशि वाले जातकों के लिए काफी खुशनुमा रहने के योग दर्शा है। आपके मन की एकाग्रता बढ़ेगी और स्वभाव में मृदुता आएगी। बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। आप जीवन से जुड़ा और परिवार की भलाई के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई कर रही महिला जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के ऊपर करवा माता की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि-कन्या राशि वाले जातकों के लिए करवा चौथ त्योहार का समय बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों अच्छा और महंगा गिफ्ट मिल सकता है। अपना गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। महिलाएं अपना समय शॉपिंग में व्यतीत करेंगी। को हर क्षेत्र में सफलता हासि हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पति का साथ मिलेगा।

तुला राशि-तुला राशि वाली महिला जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। शुभ योगों के बनने से वृषभ राशि की महिलाओं को सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों पर बुध, शुक्र, शनि और मंगल ग्रह की विशेष कृपा बनी रहेगी। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार मिलेगा।

धनु राशि-धनु राशि की महिला जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार और संबंध पर पॉजिटिव असर होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। घर में सत्संग या कीर्तन हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि-कुंभ राशि की महिला जातकों की इनकम पर पॉजिटिव असर होगा। यदि आप निवेश करती हैं, तो निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लड़कियों विवाह के योग बन सकते हैं। किसी सहेली के सहयोग से रुका हुआ काम बन जाएगा।

करवा चौथ व्रत चंद्रोदय का समय

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ होता है और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देने के बाद पारण से खत्म होता है. इस साल व्रती को करवा चौथ के दिन 13 घंटे 29 मिनट तक निर्जला व्रत रखना होगा. यह व्रत सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 54 मिनट तक होगा।

20 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 07 बजकर 54 मिनट पर होगा। चांद के निकलने पर अर्घ्य दिया जाएगा. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगी।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू - 20 अक्टूबर 2024, सुबह 06.46

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर 2024, सुबह 04.16

करवा चौथ पूजा समय - शाम 05.46 - रात 07.09, (अवधि 1 घंटा 16 मिनट)

नक्षत्र- कृत्तिका 08:31 AM तक उपरांत रोहिणी

चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा संचार करेगा |

अमृत काल मुहूर्त -06:19 AM से 07:46 AM, 03:50 AM से 05:20 AM

ब्रह्म मुहूर्त -04:54 AM से 05:42 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Oct 21 06:30 AM से Oct 21 06:50 AM

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story