×

Karwa Chauth Chand Kab Dikhega: करवा चौथ का चांद यूपी समेत भारत के इन शहरों में कब दिखेगा, जानिए पूरी डिटेल्स

Karwa Chauth Chand Kab Dikhega: करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन चांद को देखकर व्रत खोला जाता है। जानते है इस साल करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 July 2023 8:15 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 12:25 PM GMT)
Karwa Chauth Chand Kab Dikhega: करवा चौथ का चांद यूपी समेत भारत के इन शहरों में कब दिखेगा, जानिए पूरी डिटेल्स
X

करवा चौथ का चांद आपके शहर में कब दिखेगा Karwa chauth chand time 2023: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को होता है। इस बार बुधवार 1 नवंबर को है। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और चांद का दीदार करने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं जो सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और देर रात को चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है।

इसमें करवा माता के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन किया जाता है। इस दिन परंपरा के अनुसारर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हरियाणा और पंजाब की महिलाएं सरगी के साथ व्रत की शुरुआत करती है और रात के समय चंद्रमा का दर्शन करके उसकी पूजा करती हैं। बाद में अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पारण करती हैं।

हालांकि इस साल करवा चौथ पर बेहद ही शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ के दिन इस बार म्रृगशीर्षा नक्षत्र में चंद्रमा का पूजन होगा।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ: मंगलवार 31 अक्टूबर 2023, रात 09:30

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार 01 नवंबर 2023, रात 09:19

करवा चौथ व्रत का समय: बुधवार 01 नवंबर, सुबह 06:36से रात 08:26 तक

करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर शाम 05:44 से रात 07:02 तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर, रात 08:26 पर.

करवा चौथ पूजा का समय शाम 5:43 pm पर शुरू

नक्षत्र- म्रृगशीर्षा 04:36 AM तक उपरांत आद्रा

04:12 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा |

अमृत काल मुहूर्त -07:34 PM – 09:13 PM

ब्रह्म मुहूर्त -04:59 AMसे05:47 AM 1 नवंबर

सर्वार्थसिद्धि योग - Nov 01 06:35 AM से Nov 02 04:36 AM

करवा चौथ पर मंत्र का जाप

इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। व्रत में महिलाएं पति के लिए लंब्री उम्र की कामना करती हैं। साथ ही अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद पाती हैं। करवा चौथ के व्रत और पूजन को पूरे विधि- विधान से किया जाना चाहिए। विधि से व्रत करने से व्रत का 100 गुना फल मिलता है। मां पार्वती की स्तुति के साथ कथा पढ़ी जाती है। साथ ही एक अचूक शक्तिशाली मंत्र का भी जाप किया जाना चाहिए। पति की दीर्घायु की कामना कर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र

'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा।

प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'

पार्वतीजी का मंत्र - ॐ शिवायै नमः ।

शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय ।

स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः ।

श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः ।

चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः।

इसके अलावा लोकल भाषा में कई जगह महिलाएं बोलती है चार दिया चार बाती चार घड़ी की रात चंद्रमा अर्ध्य तोहार,अही बात हमार। ्अर्ध्य देते समय बोलती है तो ये भी बोल सकते हैं।

करवा चौथ का चांद आपके शहर में कब दिखेगा

चंद्रोदय का समय

दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 . 09 मिनट से 08 . 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।

नई दिल्ली: रात 08 .28 pm

नोएडा रात 08. 16 pm

मुंबई रात 08 . 47 pm

बेंगलुरु रात 08 .39 pm

यूपी के शहरों में करवा चौथ का चांद

लखनऊ: रात 07.56 pm

आगरा : रात 08 . 07 pm

अलीगढ़: रात 08 . 06 pm

मेरठ रात 08 .05 pm

गोरखपुर रात 07.47 pm

मथुरा रात 08.08 pm

सहारनपुर रात 08. 03 pm

बरेली: रात 07 .59 pm

रामपुर : रात 8.05 pm

फर्रुखाबाद: रात 08 .1 pm

इटावा : रात 8 .05 pm

जौनपुर : रात 07. 52 pm

जयपुर: रात 08 .17 pm
देहरादून: रात 8 .10 pm
पटना: रात 07. 58 pm

भारत के इन शहरों करवा चौथ का चांद

जम्मू और कश्मीर रात 8:40 बजे

श्रीनगर : रात 8:42 बजे

शिमला (हिमाचल प्रदेश) रात 8:28 बजे

चंडीगढ़ : रात 8:29 बजे

गांधीनगर (गुजरात) : रात 8:36 बजे

भोपाल (एमपी) : रात 8:17 बजे

पणजी (गोवा) : रात 8:22 बजे

पटना (बिहार) : रात रात 8:47 बजे

रांची (झारखंड) : रात 8:44 बजे

रायपुर (छ.ग.) : रात 8:57 बजे

हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) : रात 8:05 बजे

बैंगलोर (कर्नाटक) : रात 8:30 बजे

तिरुवनंतपुरम (केरल) : रात 8:45 बजे

पांडिचेरी : रात 8:11 बजे

भुवनेश्वर (ओडिशा) : रात 8:23 बजे

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : रात 8:30 बजे

गंगटोक (सिक्किम) : रात 8:21 बजे

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) : रात 8:23 बजे

दिसपुर (असम) : रात 8:18 बजे

कोहिमा (नागालैंड) : रात 8:17 बजे

इम्फाल (मणिपुर) : रात 8:18 बजे

आइजोल (मिजोरम) : रात 8:11 बजे

अगरतला (त्रिपुरा) : रात 8:16 बजे

शिलांग (मेघालय) : रात 8:20 बजे

इसके अलावा जलगांव : रात 8:21 बजे वर्धा: रात 8:09 बजे यवतमाल : रात 8:10 बजे बीड: रात 8:20 बजे सांगली: रात 8:23 बजे सोलापुर : रात 8:21 बजे नागपुर : रात 8:19 बजे अमरावती : रात 8:14 बजे अकोला : रात 8:09 बजे औरंगाबाद : रात 8:05 बजे परभणी : रात 8:12 बजे नांदेड़ : रात 8 8:24 बजे उस्मानाबाद : रात 8 8:17 बजे चंद्रपुर : रात 8 8:15 बजे बुलढाणा : रात 8 8:21बजे जालना : रात 8 8:21 बजे लातूर : रात 8 8:10 बजे हिंगोली : रात 8 8:14 बजे वाशिम : रात 8 8:16 बजे नंदुरबार : रात 8 8:05 बजे रत्नागिरी : रात 8 8:10 बजे तिरुवल्लुर : रात 8 7:55 बजे चेन्नई (तमिलनाडु) : रात 7:53 बजे वेल्लोर : रात 7:58 बजे कांचीपुरम : रात 7:58 बजे विलुप्पुरम : रात 7:58 बजे ये सब भारतीय समयानुसार है,लेकिन बाकी विश्व के जगहों मेंं चांद का समय अलग होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story