×

Karwa chauth chand time 2021: करवा चौथ का चांद आपके शहर में कितने बजे दिखेगा, जानिए लखनऊ, दिल्ली और जयपुर में कब निकलेगा चांद?

Karwa chauth chand time 2021: 24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और रात के समय चंद्रमा का दर्शन करके उसकी पूजा करती हैं। बाद में अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पारण करती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Oct 2021 12:45 AM GMT (Updated on: 24 Oct 2021 1:19 AM GMT)
karwa chauth chand time 2021
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Karwa chauth chand time 2021: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को होता है। इस बार करवा चौथ का व्रत गुरुवार 24 अक्टूबर को है। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और चांद का दीदार करने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं जो सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और देर रात को चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है।

इसमें करवा माता के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन किया जाता है। इस दिन परंपरा के अनुसारर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हरियाणा और पंजाब की महिलाएं सरगी के साथ व्रत की शुरुआत करती है और सोलह श्रृंगार करती है।

करवा चौथ का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और रात के समय चंद्रमा का दर्शन करके उसकी पूजा करती हैं। बाद में अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पारण करती हैं।

हालांकि इस साल करवा चौथ पर बेहद ही शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ के दिन इस बार रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का पूजन होगा। बता दें कि यह संयोग पूरे 5 साल बाद बन रहा है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ का आरंभ

  • 24 अक्टूबर करवा चौथ पूजा का समय शाम 5:43 pm पर शुरू
  • शाम 6:59 pm पर करवा चौथ पूजा करने का समय खत्म होगा ।
  • करवा चौथ पूजा की अवधि- 1 घंटे 7 मिनट
  • करवा चौथ 2021 को चंद्रोदय का समय- शाम 8:07 pm ।
  • नक्षत्र- रोहिणी
  • अमृत काल मुहूर्त - 09:25 PM से 11:13 PM
  • अभिजीत मुहूर्त 11:19 AM से 12:05 PM 
  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:20 AM, 25 अक्टूबर से 05:11 AM, 25 अक्टूबर
  • वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ, रोहिणी व्रत
  • करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय- शाम 8:07 pm


करवा चौथ का चांद आपके शहर में कब दिखेगा

24 अक्टूबर 2021, चंद्रोदय का समयनई दिल्ली: रात 08 .08 pm

नोएडा रात 08. 07 pm

मुंबई रात 08 . 47 pm

बेंगलुरु रात 08 .39 pm

लखनऊ: रात 07.56 pm

आगरा : रात 08 . 07 pm

अलीगढ़: रात 08 . 06 pm

मेरठ रात 08 .05 pm

गोरखपुर रात 07.47 pm

मथुरा रात 08.08 pm

सहारनपुर रात 08. 03 pm

बरेली: रात 07 .59 pm

रामपुर : रात 8.05 pm

फर्रुखाबाद: रात 08 .1 pm

इटावा : रात 8 .05 pm

जौनपुर : रात 07. 52 pm

जयपुर: रात 08 .17 pm

देहरादून: रात 8 .10 pm

पटना: रात 07. 58 pm

करवा चौथ के व्रत में करें इन मंत्रों का जाप (Karwa Chauth Vrat Me Mantra Jaap)

इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। व्रत में महिलाएं पति के लिए लंब्री उम्र की कामना करती हैं। साथ ही अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद पाती हैं। करवा चौथ के व्रत और पूजन को पूरे विधि- विधान से किया जाना चाहिए। विधि से व्रत करने से व्रत का 100 गुना फल मिलता है। मां पार्वती की स्तुति के साथ कथा पढ़ी जाती है। साथ ही एक अचूक शक्तिशाली मंत्र का भी जाप किया जाना चाहिए। पति की दीर्घायु की कामना कर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र

'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा।

प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'

पार्वतीजी का मंत्र - ॐ शिवायै नमः ।

शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय ।

स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः ।

श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः ।

चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story