×

Karwa Chauth Par Lipstik Lagaye: करवा चौथ पर राशि के अनुसार लिपस्टिक का रंग, आपको बनाएंगे खूबसूरत और बोल्ड

Karwa Chauth Par Rashi K Anusar Lipstik Lagaye करवा चौथ पर राशि के अनुसार लिपस्टिक लगाएं : करवा चौथ पर राशि के अनुसार लिपस्टिक लगाने और ड्रेस पहनने से न केवल पति-पत्नी का प्यार बढ़ता है, बल्कि समृद्धि भी बढ़ती है और लाभ मिलता है.... x

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Oct 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 11:31 AM GMT)
Karva Chauth Par Rashi K Anusar Lipstik Lagaye:
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Karva Chauth Par Rashi K Anusar Lipstik Lagaye:

करवा चौथ पर राशि के अनुसार लिपस्टिक लगाएं

करवा चौथ आज है और ऐसे अगर तैयारी पूरी ना हो तो परेशान होना लाजमी है। अगर आपकी पूजा की तैयारी हो गई है और आप बस सजने-संवरने की तैयारी में लगे है तो कुछ टिप्स है जो आपकी खूबसूरती में तो चार-चांद लगाएंगे। आपको लाभ भी पहुंचाएंगे। इसके लिए आपको बस एस्ट्रो पर विश्वास कर उसके अनुसार चलने की जरुरत है। लिपस्टिक का शेड भी आपके बारे में बहुत कुछ बयां कर सकता है। आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शेड्स चुने हैं, जो न केवल आपको ख़ूबसूरत दिखाएंगे, बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी अभिव्यक्त करेंगे।

मेष राशि फ़ुशिया या फ्यूशिया (fuchsia) या रेड

मेष राशि अग्नि से जुड़ी होती है। इस राशि की महिलाएं काफी बोल्ड और उत्साही होती हैं। ज़ाहिर-सी बात है कि उन्हें चटक बोल्ड लिप कलर्स पसंद आएंगे। बोल्ड फ़ुशिया इस राशिवाली महिलाओं के निर्भीक स्वभाव पर ख़ूब जंचेंगे।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि -बरगंडी (Burgundy)

वृषभ राशि की महिलाएं आकर्षक, भावुक और बहुत गहराई से सोचने वाली होती हैं. निश्चित तौर पर इन्हें ट्रेंडी स्टाइल्स बहुत पसंद आते हैं। इसीलिए हमें लगता है कि गहरा बरगंडी शेड इन्हें संतुष्ट करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, क्योंकि यह रंग कुछ-कुछ ज़िद्दी, गहरा और शालीन है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि -हॉट पिंक

बारह राशियों में से मिथुन सबसे ज़्यादा उत्साही राशि है। वे हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरी रहती हैं और हर नई चीज़ को आज़माने के लिए उत्सुक भी। अतः ऐसी ऊर्जावान राशि के लिए कोई ऐसा रंग होना चाहिए, जो उनके व्यक्तित्व जितना ही जवां नज़र आए. ब्राइट हॉट पिंक इस राशि के रोमांच से भरे व्यक्तित्व के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। अपने होंठों को गुलाबी रंग से रंगें।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

कर्क राशि-ब्राउन

कर्क राशि वाली महिलाएं जुनूनी और संवेदनशील होती हैं, लेकिन इसके साथ ही वे बाक़ी राशियों की तुलना में सबसे ज़्यादा शालीन भी होती हैं। हमें लगता है इन पर डार्क ब्राउन रंग ख़ूब जंचेगा, क्योंकि यह आपके जुनूनी व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने के साथ ही ट्रेंडी भी नज़र आते हैं।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- कोरल

निडर, ख़ूबसूरत, खिलंदड़ मिज़ाज वाली महिलाएं! इस राशि की महिलाएं असल में किसी शेरनी से कम नहीं होतीं, तो ऐसी महिलाओं के होंठों के लिए सबसे उपयुक्त रंग होगा कोरल. यह रंग न केवल आपके होंठों को ख़ूबसूरत दिखाएगा, बल्कि आपके मज़ेदार पहलू को भी उजागर करेगा।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि-ऑर्किड

भावुक, गंभीर, कलात्मक और कल्पना करनेवाली-आमतौर पर कन्या राशि की महिलाएं कुछ इसी तरह की होती है। कन्या राशि वालों के लिए शानदार ऑर्किड शेड आपके बिल्कुल उपयुक्त है। गुलाबी अंडरटोन्स वाले ऑर्किड शेड्स से अपने होंठों को सजाएं। यह आपके भीतर की रचनात्मकता को बख़ूबी अभिव्यक्त करता है।

तुला राशि-सौम्य न्यूड

तुला राशि की महिलाएं बहुत संतुलित व्यवहार की होती हैं। सौम्य न्यूड शेड्स आपकी राशि के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि-लाल रंग

सेक्सी और आकर्षक वृश्चिक राशि की महिलाओं की शक्ति और रहस्यमयता दोनों को बयां करता है यह रंग। चटक लाल इस राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करता है। ज़ाहिर-सी बात है कि सुर्ख़ लाल रंग को होंठों पर सजाने के लिए आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है, जो वृश्चिक महिलाओं में कूट-कूट कर भरा है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

धनु राशि - बेरी

धनु राशि की महिलाएं काफ़ी दार्शनिक होती हैं। उन्हें हर चीज़ का अर्थ ढूंढ़ना और ज़िंदगी के लिए बेहतर लक्ष्यों को सेट करना पसंद होता है। सकारात्मकता से भरपूर इन महिलाओं के लिए बेरी लिप्स बिल्कुल सही है। यह रंग कम्फ़र्ट और प्रतिभा दोनों को बख़ूबी बयां करता है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

मकर राशि-बैंगनी

काले रंग की लिपस्टिक लगाने के लिए काफ़ी हिम्मत की ज़रूरत होती है। मकर राशि की महिलाएं बहुत साहसी होती हैं। विश्वसनीय और दृढ़निश्चयी मकर राशि की महिलाओं के लिए रंग से बेहतर क्या होगा?यह रंग महत्वाकांक्षाओं और दृढ़ता को अभिव्यक्त करता है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि-सौम्य गुलाबी

कुंभ राशि की महिलाएं सच्ची और जिज्ञासु होती हैं। वे बहुत स्नेही भी होती हैं और उनके व्यक्तित्व के स्नेही और सौम्य पहलू को उजागर करने के लिए सौम्य गुलाबी रंग से बेहतर और क्या होगा? यह शेड कुंभ राशि की महिलाओं के लिए उपयुक्त है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

मीन राशि-बैंगनी

मीन राशि की महिलाएं सभी राशियों में सबसे ज़्यादा मधुर स्वभाव की होती हैं। आमतौर पर मीन राशि की महिलाएं गुलाबी और बैंगनी के अलग-अलग शेड्स की ओर आकर्षित महसूस करती हैं। लेकिन यदि आप हमसे पूछेंगी तो इस राशि की महिलाओं के लिए बैंगनी लिप शेड से बेहतर कुछ भी नहीं। यह उन्हें मोहक दिखाने के साथ-साथ उनके स्वभाव की सहजता और सौम्यता को बनाए रखती है।इस रंग की ड्रेस भी पहनकर पूजा करें लाभ मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story