Karwa Chauth Gift :करवा चौथ पर राशि के अनुसार ड्रेस पहनने और उपहार से दांपत्य जीवन में बरसेगा प्यार ही प्यार

Karwa Chauth Gift : कुछ दिन बाद करवा चौथ आने वाला है। इसे लेकर सुहागिनों में उत्साह चरम पर होता है। इस दिन महिलाएँ पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। और पति अपनी पत्नी को प्रेम स्वरुप उपहार देते है। जानते है इस करवा चौथ राशि के अनुसार क्या पहने और क्या दें....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Oct 2024 7:00 AM GMT (Updated on: 4 Oct 2024 6:55 AM GMT)
Karwa Chauth Gift :करवा चौथ पर राशि के अनुसार ड्रेस पहनने  और उपहार से दांपत्य जीवन में बरसेगा प्यार ही प्यार
X

Karwa Chauth : शादीशुदा महिलाओं का महापर्व इस साल 2024 में करवा चौथ 19 अक्टूबर को है। महिलाएँ इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं। रात को जब चांद निकलता है तो चंद्र पूजा की जाती है फिर पति की पूजा का विधान है। महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत ही खास होता है।

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर 2024 को शाम 06 . 17 मिनट पर आरंभ हो रही है। वहीं इस तिथि का अंत 20 अक्टूबर को दोपहर 03 . 47 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रविवार 19 अक्टूबर को किया जाएगा।.

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05 .48 मिनट से 07 . 03 मिनट तक

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06. 35 मिनट से शाम 07 .21 मिनट पर

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – शाम 07 . 21 मिनट पर

करवा चौथ पर राशि के अनुसार उपहार और ड्रैस

करवा चौथ पर राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा। जानिए करवा चौथ पर पत्नी कौन से रंग के कपड़े पहनें और पति क्या उपहार दें...जो रिश्तों में बरसायेंगा अपार प्यार

मेष राशि - इस राशि के लोग अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, कार, परफ्यूम के साथ ही गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की महिलाओं को राशि अनुसार पार्टनर से प्यार बढ़ाने के लिए पिंक, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ राशि-जिन लोगों की राशि वृष है, वे अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दे तो शुभ और समृद्धिदायक रहेगा। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़ों का चयन करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- इस राशि के लोग अपनी पत्नी को साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन या अन्य आभूषण अथवा पीली रंग की सजावती वस्तुएं और वस्त्र आदि दे सकते हैं।इस राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि वाली महिलाओं को इस दिन कॉर्न येलो और गोल्डन येलो रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

कर्क राशि- इस राशि के लोग अपनी पत्नी को मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, कार आदि उपहार दे सकते हैं। ब्लू या काले रंग की वस्तुएं या स्टेनलेस स्टील की वस्तुएं भी आप गिफ्ट में दे सकते हैं।कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि वाली महिलाओं को अपने पति को खुश करने के लिए फिरोजी और लाइट ब्लू रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए।

सिंह राशि इस राशि के लोग अपनी पत्नी को पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी और पैर में पहनने के आभूषण आदि उपहार में दे सकते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि की महिलाओं को पर्पल, आइस ब्लू और बेबी ब्लू कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए केसरिया और ऑरेंज कलर के लाइट शेड्स वाले कपड़े शुभ और समृद्धि दायक रहेंगे।

धनु राशि इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सुन्दर पेन सेट, हरे रंग की कोई भी वस्तु जैसे सनेरी या फोटो जिसमें हरियाली दिखाई गई हो के अलावा हाथ में पहनने के आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि दे सकते हैं।धनु राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन एमरॉल्ड ग्रीन, लाइम ग्रीन और मिंट ग्रीन कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

मकर राशि-इस राशि के लोग अपनी पत्नी को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स उपहार में दे सकते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाइट, ऑफ व्हाइट और व्हाइट-ब्लू रंग का कॉम्बिनेशन शुभ और समृद्धि दायक रहेगा।

कुंभ राशि इस राशि के लोग अपनी पत्नी को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इस राशि की महिलाएं सुनहरे, पीले, और ब्राइट येलो रंग के कपड़े इस दिन पहनें तो बहुत ही शुभ रहेगा। पीले और केसरिया रंग का कॉम्बिनेशन भी पहन सकते हैं।

मीन राशि- इस राशि के लोगों को अपनी पत्नी को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास (नॉवेल), पुस्तक या लेखनी उपहार में देनी चाहिए। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की महिलाएं डार्क ग्रीन, नेचुरल ग्रीन के साथ ग्रीन और येलो रंग का कॉम्बिनेशन भी पहन सकती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story