×

Lucky Colors For Week: सफ्ताह के सात दिन पहने ये सात रंग, भगवान की होगी विशेष कृपा

Seven Days Color: आइए आपको बताते हैं कि सप्ताह के सातों दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 13 April 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 13 April 2024 4:15 AM GMT)
Seven Days Color
X

Seven Days Color (Photo- Social Media)

Kis Din Kaun Se Rang Ka Kapda Pahne: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सप्ताह के सातों दिन को अलग-अलग भगवान का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि यदि सातों दिन जिन-जिन भगवान का दिन होता है, उनकी पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे मनुष्य को बहुत लाभ होता है। वहीं हर दिन के लिए एक विशेष रंग भी होता है, यदि मनुष्य सप्ताह के सातों दिन, उस विशेष रंग का कपड़ा पहनकर भगवान का ध्यान करें, तो भगवान की विशेष कृपा होती है। आइए आपको बताते हैं कि सप्ताह के सातों दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलता है।

सप्ताह के सातों दिन के रंग (Seven Days Color)

सप्ताह के अलग-अलग दिन, सात अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर, उस विशेष दिन के पूजनीय देवता की पूजा करने से भगवान की विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।

रविवार के दिन (For Sunday)

रविवार का दिन सूर्य भगवान का दिन माना जाता है, इस दिन भंगवा रंग का कपड़ा शुभ माना जाता है। यदि इस दिन आप भंगवा रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपको सुख और शांति मिलती है।


सोमवार के दिन (For Monday)

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन है। इस दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। सोमवार के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनने से मन शांत रहता है, पवित्रता और सादगी आती है।


मंगलवार के दिन (For Tuesday)

मंगलवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। मंगलवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को ज्ञान और बल देते हैं।


बुधवार के दिन (For Wednesday)

बुधवार के दिन का विशेष रंग हरा है। इस दिन मनुष्य को हरे रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। बता दें कि ये दिन भगवान गणेश और बुद्धि के देवता बुद्ध का दिन है। यदि आप इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपको संपन्नता और ज्ञान की प्राप्ति होती है।


गुरुवार के दिन (For Thursday)

गुरुवार के दिन पीला रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इस दिन पीला रंग का कपड़ा पहनने से बृहस्पति भगवान जो सभी ग्रहों के गुरु कहलाते हैं, वे प्रसन्न होंगे, जिससे भाग्य और आयु दोनों में वृद्धि होगी।


शुक्रवार के दिन (For Friday)

शुक्रवार के दिन के लिए गुलाबी रंग शुभ माना जाता है। यदि आपने शुक्रवार को गुलाबी रंग का कपड़ा पहना हुआ है तो इससे आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

शनिवार के दिन (For Saturday)

शनिवार के दिन आप ग्रे या नीला दोनों में से किसी भी कलर का कपड़ा पहन सकते हैं। शनिवार के दिन गाढ़ा रंग का कपड़ा पहनने से शनि देव की कृपा बनती है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story