×

राशिफल: मेष-सिंह को होगा धन का लाभ, जानिए और किसके लिए लकी रहेगा सोमवार

आज राहुकाल 07:29 AM से 09:07 AM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 May 2021 12:50 AM GMT (Updated on: 10 May 2021 1:49 AM GMT)
राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 10 मई 2021, सोमवार दिन बैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है। राहु 07:29 AM से 09:07 AM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन...

मेष राशि आज इस राशि के जातक को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । जातक का साहस और बुद्धि चरम पर होगा। सामाजिक लोकप्रियती बढ़ेगा।ऑफिस में वरिष्ठ जातक के काम को सराहेंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन किया जा सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। संबंधों में संतुलन बनाये रखें और बहस से बचें।

वृष राशि आज इस राशि के जातक को मिश्रित फल मिलेगा। जातक अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी और सहकर्मी जातक की बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि आज इस राशि के जातक अपने आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। जातक एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा या आय के एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आज जातक को अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि आज इस राशि के जातक के लिए समय कठिन है। जातक कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज धन संबंधई बाधाएँ हो सकती हैं और जातक को अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है I इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। आज दोस्त और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि आज इस राशि के जातक का आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग सक्रिय रहेंगे। जातक को सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जातक जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। धन के मामले में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

कन्या राशि आज इस राशि के जातक का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है।आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और उत्साह जातक को साहस एवं बल देगा। जातक अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनके प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठायेंगे । आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकतें हैं । नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी।

तुला राशि आज इस राशि के जातक नए संपर्क बनाएंगे और संचार व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। जातक अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के साथ पूरा करेंगे । आज बहुत सारी गतिविधियाँ संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे प्रेम संबंधों में प्रागढ़ता आएगी ।

वृश्चिक राशि आज इस राशि के जातक व्यवसायिक एवं व्यापारिक सन्दर्भ में नए संपर्क बनाएंगे। आज का अनुकूल समय जातक को लाभ देगा। कुछ जातक के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है । किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है, सतर्क रहें। नए विवाहित लोगों को संतान सुख मिल सकता हैं। बाहर ना जाएं।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि आज इस राशि के जातक के व्यवसायिक सन्दर्भ में व्यापार संबंधों और सौदों में अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। इससे कुछ प्रभावशाली लोगो से संबंध स्थापित कर सकते हैं। जातक प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा। व्यवसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

मकर राशि आज इस राशि के जातक की किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगाप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें I खान पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है , लेकिन जातक अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित कर सकते हैं।

कुंभ राशि आज इस राशि के जातक ऑफिस के काम पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएँ प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है या इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यवसायी विकास की योजनायों को मूर्त रूप देंगे। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं। जातक यदि राजनीतिक क्षेत्र में हैं, तो काम की प्रशंसा होगी।

मीन राशि आज इस राशि के जातक के व्यवसायिक क्षेत्र में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए अनुकूल है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। प्रेम संबंधों के मामले में जातक भाग्यशाली रहेंगे I विवाहित जातकों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story