×

राशिफल: किन राशियों के लिए आज रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानिए अपना हाल

आज राहुकाल 03:39 PM से 05:17 PM तक है । चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 May 2021 12:53 AM GMT (Updated on: 11 May 2021 1:05 AM GMT)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 11 मई 2021, मंगलवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है। राहु 03:39 PM से 05:17 PM तक है । चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन...

मेष राशि- आज का दिन जातक के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज जातक को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है।

वृष राशि- आज का दिन जातक के लिए भाग्य से उत्तम रहेगा। यदि जातक को किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। आज जातक की किसी अपने से अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। शाम का समय जातक अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में बितेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन जातक के पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना जातक की जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बितेगा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन जातक को व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का होगा। आज जातक को अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके बाहर के खानपान से परहेज रखें।

कर्क राशि- आज का दिन जातक के लिए उन्नति का मार्ग खुलेगा। जातक को आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी टीम वर्क के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में बितेगा। नौकरी से जुड़े जातक को अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि- इस राशि के लिए आज का दिन जातक की उन्नति के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अपनों का ख्याल रखें, वक्त खराब चल रहा है। बाहर ना जाए। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे।

कन्या राशि- आज का दिन जातक के लिए खुशियों भरा रहेगा। जातक को हर काम में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज जातक को उपहार व मान सम्मान मिल सकता है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी में जीत मिल सकती है। परिवार में जातक का दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज जात को अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे जातक आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। आज जातक माता-पिता की सेवा में समय बिताएंगे।

तुला राशि- आज का दिन जातक के लिए काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझ कर करें। आज जातक व्यापार में विस्तार हो सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई व बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन जातक के लिए उत्तम फलदायी है। आज जातक अपनी पुरानी देनदारी में कामयाब रहेंगे, जिससे कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज जरूरी सामान खरीदने के लिए धन खर्च करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का जातक को भरपूर सहयोग मिलेगा। आज जातक की मां की सेहत खराब कर सकती है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि- आज का दिन जातक के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे जातक की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते जातक अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा ।

मकर राशि- आज का दिन जातक के लिए मिलाजुला रहेगा। जातक को अपने ऑफिस में कुछ नए अधिकार मिलेंगे। जिनके लिए जातक को अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज जातक घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। जातक को उसके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। जातक अपने में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए जातक के शत्रु भी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आज जातक को लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी हो, तो उसे अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह कोई बड़ी समस्या से बच सकें। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में निराशा हाथ लगेगी।

मीन राशि- आज का दिन जातक के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में छिटपुट लाभ की संभावना है। जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज जातक व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य पाने सफल रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो जातक की किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज जातक को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story