×

राशिफल: मीन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार

किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास होने वाला है।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 13 May 2021 7:19 AM IST
गुरुवार का राशिफल
X

  राशिफल चिह्न सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।जानिए कसा रहेगा गुरुवार का दिन 12 राशियो के लिए....

मेष राशि आज इस राशि के जातक धन की समस्या रहेगी। जातक आस-पास चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अधिक खर्च के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृष राशि आज जातक पुराने दोस्त व संबंधी से मिलेंगे। जातक को अच्‍छे समाचार मिलेंगे। किसी भी तरह के विवाद से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। कानूनी मामलों से दूर रहने की चेतावनी है।

मिथुन राशि आज इस राशि के जातक की यात्रा, नौकरी व निवेश के लिए मनोनुकूल दिन रहेगा। बकाया धन की वसूली होगी। आय में वृद्धि के स्त्रोत बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। आज जातक का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि इस राशि के जातक ऑफिस या बिजनेस के काम में सुधार होगा। नए अनुबंध बन सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। समाज, परिवार में जातक की सलाह को महत्व मिलेगा। आज आपकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि आज इस राशि के जातक को मेहनत का फल मिलेगा। हर क्षेत्र में काम बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।जातक के व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निदान होगा। कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। जातक की धर्म में रुचि रहेगी।

कन्या राशि आज जातक को अच्छे और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। रचनात्मक कार्य में जातक सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा और विवाद न करें, स्वयं के निर्णय से काम करें। किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी न करें। जातक के साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

तुला राशि आज जातक को संपत्ति के काम में लाभ मिलेगा। साथ ही बेरोजगारी दूर होगी, व्यवसाय ठीक चलेगा और जातक के जीवन में आज खुशी बनी रहेगी। किसी भी काम में जातक जल्दबाजी न करें। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

वृश्चिक राशि आज इस राशि के जातक के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। जातक आज समय का सदुपयोग करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि इस राशि के जातक के काम का विस्तार होगा। जीवनसाथी से धन संबंधित मामलों में विवाद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के चलाते समय सावधानी रखें और विवेक से कोई भी काम करें।

मकर राशि आज जातक को नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में जातक का मन लगेगा। नौकरी और व्यवसाय में सबकुछ ठीक चलेगा। सरकारी कामों में आज जातक को सहयोग मिलेगा। प्रेम में अपनी भावनाओं को संयमित रखें।

कुंभ राशि इस राशि के जातक को बुद्धि, विवेक से कार्य करने में बाधा आएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। जातक को मेहनत अधिक करनी होगी। आज कोई बुरी खबर मिल सकती है।किसी से भी लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन राशि इस राशि के जातक की संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आज रुका पैसा मिलेगा। जातक को काम में सफलता रहेगी। किसी खास से उपहार की प्राप्ति होगी। आज जातक को धन मिलेगा तो मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से जातक का मेलजोल बढ़ेगा।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story