×

इन 6 राशि वालों पर आज बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानिए संपूर्ण राशिफल

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 May 2021 12:57 AM GMT (Updated on: 15 May 2021 1:01 AM GMT)
15   मई शनिवार का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 15 मई 2021, शनिवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन...

मेष राशि - आज शनिवार का दिन मेंष राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा।परिवार के लोगों के साथ मिलकर रहेंगे और घर में मांगलिक काम का आयोजन करेंगे।धन के मामले थोड़ा नुकसान होगा।निवेश और शेयर बाजार के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थय बढ़िया और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा, लेकिन बाहर जाने से बचें।काला रंग से आज दूरी जातक के लिए शुभ होगी।

वृष राशि - इस राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातक को शेयर में निवेश से लाभ मिलेगा। वाणी और क्रोध पर आज नियंत्रण रखें और सावधान रहें। सेहत और परिवार का ख्याल रखें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं, सतर्कता बरतें। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाए।

मिथुन राशि -इस राशि के जातक के लिए शनिवार का दिन सफलता दायक रहेगा। कोई काम आज बिना रुकावट के पूरा होगा। जातक को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय, नौकरी और शेयर बाजार में सफलता मिलेगी। मां की सेहत खराब होने से घर में परेशानी बढ़ जाएगी।मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल रखें।

कर्क राशि -आज के दिन कर्क राशि के जातक को करियर में नहीं उड़न मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सफलता हाथ लगेगी। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज धन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर में मांगलिक काम होंगे। कोरोना से सतर्कता रखें।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि -आज का दिन जातक के लिए बढ़िया और खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में विरोधी आपका बुरा करेंगे, सतर्कता बरतें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। अपनों का प्यार और सहयोग पाने में आज सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें। विवाह संबंध बनेंगे । यात्रा के योग बन रहे हैं, व्यवसायिक यात्रा में लाभ मिलेगा। कुत्तों को खाना खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

कन्या राशि-शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम में सफलता हासिल करेंगे। नए संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। व्यवसाय और नौकरी में मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है।जातक बाहर जाने बचें और सेहत का ख्याल रखें। हरी चीजों का दन जरूरतमंद लोगों को करें धन की कमी नहीं होगी।

तुला राशि -इस राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वाणी पर संयम और धैर्य से काम लें । आय में बढ़ोतरी होगी। पढाई में जातक को सफलता मिलेगी। व्यवसाय की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक के लिए दिन बढ़िया नहीं है। कहीं से अशुभ समाचार मिलेगा। किसी अपने के खोने से मन अशांत रहेगा। अभी भी सतर्कता बरतें। खुद की सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध में बात बनेगी। आय के साधन बनेंगे। नौकरी के लिए नए अवसर मिलेंगे। हनुमान जी के नाम का उच्चारण करें।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि -आज शनिवार के दिन इस राशि के जातक के प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात या लंबी बात होगी। सेहत का ख्याल रखें और बाहर ना जाएं। शिवजी के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मकर राशि-आज का दिन इस राशि के जातक में उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों और परिवार से संबंध मजबूत रहेंगे। व्यवसाय में निवेश से फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। बच्चों का ख्याल रखें बाहर ना जाने दें। लाल रंग के कपड़े पहने या दान दें, लाभ होगा।

कुंभ राशि -आज इस राशि के जातक के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलेगी, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा। संबंधों में अनबन खत्म होगी। विवाद से दूर रहकर तालमेल बनाने की कोशिश करें। किसी अपने के जाने की खबर से अंदर से टूट जाएंगे।

मीन राशि- इस राशि के जातक को आज पढ़ाई या प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान सुख या माता-पिता बनने की खबर से परिवार में खुशियां बढ़ेगी। व्यवसाय में सतर्कता बरतें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story