×

कुंभ के लिए शुभ होगा शनिवार, मिथुन वाले रहें सावधान, जानें अपना राशिफल

आज जातक का मन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लगेगा। दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानीआ सकती हैं,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 April 2021 1:35 AM GMT
कुंभ के लिए शुभ होगा शनिवार, मिथुन वाले रहें सावधान, जानें अपना राशिफल
X

 राशिफल चिह्न सोशल मीडिया से 

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), चैत्र। पंचमी तिथि 08:32 PM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र म्रृगशीर्षा 02:34 AM तक उपरांत आद्रा । अप्रैल 17 शनिवार को राहु 09:17 AM से 10:52 AM तक है। 01:09 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा ।

मेष राशि ( Aries Horoscope) नवरात्रि का 5वां दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन की लेन-देन न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। अपनो के व्यवहार से मन दुखी होगा। दोपहर के बाद जातक स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों से उपहार मिलेंगे। परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा।

वृष (Tauras Horoscope ) आज जातक का मन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लगा रहेगा। साथ ही दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं,लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महूसस कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मिथुन (Gemini Horoscope) इस राशि के जातक के लिए शनिवार का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जातक यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क (Cancer Horoscope) आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


राशिफल का संकेत सोशल मीडिया से

सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo Horoscope )आज का दिन जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जातक के अनुकूल रहेगी, जिससे बिजनेस में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला (Libra Horoscope) आज का दिन जातक के कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी। काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल जातक के मन के अनुकूल रहेगा और सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज का दिन जातक के व्यापार-धंधा के लिए कुछ खास नहीं है। किसी भी काम में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।


सोशल मीडिया से राशिफल संकेत चिह्न


धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में जातक को आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकती हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मकर (Capricorn Horoscope )इस राशि के जातक को आज मिश्रित फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ (Aquarius Horoscope )नवरात्रि के 5 वें दिन शनिवार को जातक के लिए कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के योग्य युवकों को जीवनसाथी मिलने के योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

मीन (Pisces Horoscope )आज इस राशि के जातक के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल जातक के स्वभाव के अनुकूल रहेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story