×

राशिफल: आज इस राशि की बदलेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 May 2021 12:50 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज मई 17 सोमवार को राहुकाल 7:27 AM से 09:06 AM तक रहेगा और 06:53 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहेगा। सब लोगों पर विश्वास ना करें, खासकर अनजाने लोगों से दूर रहें। पैसे के लेन-देन से दूर रहे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खान-पान के साथ सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर चले। शिव मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि (Taurus) इस राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। सेहत का ख्याल रखें और खर्च कम करें। अध्यात्म में रुचि पैदा होगी। व्यवसाय और नौकरी में जातकों को खुशखबरी मिलेगी। प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की भी संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope ) आज सोमवार को इस राशि के जातक जल्दबाजी में निर्णय ना लें। जातक का सामाजिक काम में योगदान रहेगा। और धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज जातक को परिवार का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ प्यार बढ़ेगा। जातक में सकारात्मकता बनी रहेगी।लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसले न लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) इस राशि के जातक को आज किसी भी काम को ईमानदारी से करना चाहिए। कल पर किसी भी काम को टालने की कोशिश ना करें। नौकरी जाने की पूरी संभावना है। व्यवसाय में दूसरों की नजर है, संभलकर रहें। परिवार का साथ और प्यार दोनों मिलेगा। बच्चों और सेहत का ख्याल रखें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि (Leo Horoscope) आज सोमवार को इस राशि के जातक को कई जिम्मेदारियां मिलेगी। जिसे पूरा कर आप एक नई छवि बनाएंगे और परिवार की नजर में सम्मान बढ़ेगा। जातक साथी या दोस्त के साथ मौज-मस्ती करेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। उधार देने से बचें। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। शिव जी का अभिषेक करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) इस राशि के जातक आज मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन परिवार, प्यार औरदांपत्य जीवन के लिए सबकुछ अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। तनाव की वजह से थकान महसूस होगी।जातक को मानसिक शांति नहीं रहेगी। बिजली और उसके उपकरण के प्रयोग से बचें।

तुला राशि (Libra Horoscope) आज इस राशि के जातक को परिवार का साथ नहीं मिलेगा। बच्चों के साथ दिन सामान्य रहेगा। कानूनी कामों से दूर रहें और भूमि –संपत्ति से दूर रहें। जातक को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यवसाय और नौकरी में थोड़ा संभल कर रहें तो अच्छा रहेगा। सेहत में दिन बढ़िया नहीं है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope) आज सोमवार को जातक के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। निवेश, व्यवसाय और नौकरी के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम को लेकर आज जातक को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, बाहर ना जाए।किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास नुकसानदेय रहेगा। सोमवार का व्रत करें लाभ मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक आज सोमवार को मध्यम फल देने वाला है। जातक आज भविष्य के लिए पैसा बचाएंगे। आज पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। प्रेम के लिए दिन खुशी से भरेगा। कान संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) आज सोमवार को इस राशि के जातक पैसे की कमी के कारण नया काम शुरू होने में बाधा आ सकती है। दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें। विवाह की बात बनेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) आज सोमवार को इस राशि के जातक कोई अच्छी खबर मिली है।आज आने वाला समय शुभ रहेगा। भौतिक पूर्ति होने के आसार हैं। अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope) आज इस राशि के जातक को सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। पढ़ाई के लिए दिन सही रहेगा। लोग ऑफिस में आपकी छवि खराब करेंगे। समाज में जातक का दायरा बढ़ेगा।रचनात्मक कामों में मन लगेगा। विवाह या प्रेम संबंध बनेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story