×

इस राशि के जातक के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार,जानिए अपना आज का राशिफल

आज किसी को पैसे उधार ना दें। बिजनेस में कदम सोच समझ कर उठाएं। माता रानी से सुखद जीवन की कामना करें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 April 2021 12:19 AM GMT
राशिफल
X

राशि सांकेतिक तस्वीर साभार -सोशल मीडिया

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, ।षष्ठी तिथि 10:35 PM तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र आद्रा 05:02 AM तक उपरांत पुनर्वसु | अप्रैल 18 रविवार को राहु 05:10 PM से 06:45 PM तक है।चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा ।

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए रविवार को मानसिक रूप से तनाव अनुभव कराने वाला होगा। जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखकर भोजन न लें। दोपहर के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। नए काम का शुरू करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

वृष (Tauras Horoscope) आज के दिन जातक जो लेखक और कलाकार है उनके लिए समय अनुकूल है। आज भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। फिर भी दोपहर के बाद की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। जातक में संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मौज कर सकती है। आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवार के साथ समय आनंदपूवर्क बीतेगा।

मिथुन (Gemini Horoscope) इस राशि के जातक के लिए रविवार को बिजनेस में लाभ के योग हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। आज जातक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा।। परिवार के लिए खर्च करेंगे। कोरोना से सतर्क रहें, कोशिश करें कम से कम लोगों से मिले।

कर्क (Cancer Horoscope) रविवार को इस राशि के जातक को धन लाभ की संभावना है। आज जातक का उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद के साथ बीतेगा। दोपहर के बाद नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। घर में भाई-बंधुओं के साथ संबंध में प्रेम की भावना रहेगी। पड़ोसी की मदद करेंगे।


18 अप्रैल राशिफल सांकेतिक तस्वीर, साभार-सोशल मीडिया

सिंह (Leo Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए सतर्क रहने वाला रविवार है। सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं। घर में परिवार के साथ मनमुटाव होगा। आज शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। दोपहर के काम करने में जातक का उत्साह बढेगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज इस राशि के लिए नया काम शुरू करने का दिन शुभ है।आज अधूरे काम पूर्ण होंगे। दोस्तों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना होगी। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला (Libra Horoscope) रविवार के दिन जातक अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे। जिससे जातक के अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय उत्तम है। ईश्वर की भक्ति में समय देंगे।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀजिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है ǀ


राशिफल सांकेतिक तस्वीर, साभार-सोशल मीडिया


धनु (Sagittarius Horoscope) आज इस राशि के जातक पर समाज का विश्वास बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा। विनम्र स्वभाव जातक को लाभ दिलाएगा। जातक को हर काम में सफलता हासिल होगी। बाहर निकलने से पहले मास्क जरुर पहनें। किसी के साथ बैठक करने से बचें। आज जातक उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहेंगे। शादी की बात तय होगी।

मकर (Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक के जीवन में आज कुछ नया होगा। जिससे मन में उत्साह बढ़ेगा। किसी के प्रति आज आकर्षण बढ़ेगा। रिश्तों को नाम देने के लिए बेहतरीन दिन है। जातक अपने आसपास की बहुत सारी चीजें सीखेंगे और यह ज्ञान जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हैं, उससे लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक को धन के मामले में लाभ होगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल जाएगा। आज जातक पुरानी कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान रहेंगे।अपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ दिल की बाद शेयर करेंगे।जातक आज काफी अच्छा महसूस करेंगे।जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर निकलेंगे।

मीन (Pisces Horoscope ) रविवार को जातक थोड़ी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। जातक जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देंगे। जातक विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं। जातक का कोई करीबी लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने में मददगार रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story