×

राशिफल: नौकरी-व्यवसाय में इन 3 राशियों को होगा लाभ, जानिए अपना आज का हाल

किस राशि को मंगलवार के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 May 2021 1:13 AM GMT
आज का राशिफल
X

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 18 मई मंगलवार को राहुकाल 03:41 PM से 05:18 PM तक रहेगा और चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि- आज इस राशि के जातक के लिए ग्रह-नक्षत्र अनुकूल रहेंगे। जातक को धन का लाभ होगा। भाग्य के बल पर नौकरी में पदोन्नति संभव है। आज कहीं से शुभ समाचार या विदेश में रहने के अच्छे अवसर मिलेंगे। जातक का मन आज धर्म-कर्म में लगेगा। बच्चों और सेहत का ख्याल रखें।आज का शुभ रंग-लाल है। बजरंगबली की आराधना से लाभ होगा।

वृष राशि-आज इस राशि के लिए अच्छा दिन रहेगा। लेकिन जातक का धन खर्च भी होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। व्यवसाय और नौकरी में सामान्य रहेगा। बाहर ना जाएं, सेहत का ख्याल रखें। आज का शुभ रंग हरा है। सुंदरकांड के पाठ से जातक को लाभ होगा।

मिथुन राशि-इस राशि के जातक के लिए आज बढ़िया है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी।घर पर ही मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। आज ऑनलाइन खरीदारी करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। इस राशि के लिए शुभ रंग पीला है। मां दुर्गा की आराधना से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि -आज इस राशि के जातक को काम में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जातक को कार्य में सफलता और यश मिलने से लाभ मिलेगा। नौकरी में नए अवसर का लाभ और व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।आज के लिए सफेद रंग शुभ रहेगा। विष्णु भगवान के साथ हनुमान जी के 12 नाम जपने से कष्ट नहीं होगा।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

सिंह राशि - आज इस राशि के जातक को दुखद खबर मिल सकती है। खुद की सेहत भी खराब होने की संभावना है। सोशल डिस्टेंसिंग जरूर रखें। संतान को लेकर परेशान रहेंगे। दूसरे लोग आपके आत्म-सम्मान को चोट पहुंचा सकते हैं। घर में शादी जैसे समारोह हो सकता है। व्यवसाय और निवेश में नुकसान हो सकता है। इस राशि के लिए नारंगी रंग शुभ है। राम रामाय: नम: मंत्र का जप करें।

कन्या राशि- इस राशि के जातक का मन काम में नहीं लगेगा। मन दुखद और तनाव ग्रसित रहेगा। सेहत खराब रहेगा। परिवार में माता-पिता की वजह से परेशानी बढ़ जाएगी। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यवसाय अगर किराने की है तो चलेगा अन्यथा नुकसान संभव है। इस राशि के लिए शुभ रंग नीला है। अपने ईष्टदेव की आराधना करें लाभ मिलेगा।

तुला राशि - इस राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आस-पड़ोस में माहौल खराब रहेगा। लोगों से संपर्क कम रखें तो अच्छा रहेगा। आज किसी भी चीज की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में नए अवसर और काम सफलता जरूर मिलेगी। निवेश भविष्य में लाभदायक रहेगा।इस राशि के लिए शुभ रंग पीला है। शनिदेव की पूजा से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज इस राशि के लिए शुभ रहेगा। जातक परिवार के साथ मौत मस्ती करेंगे। जीवनसाथी या प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों से उपहार और धन लाभ हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। इस राशि के लिए काला रंग शुभ है। बजरंग बाण का 40 दिन तक पाठ करें लाभ मिलेगा।

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)


धनु राशि- इस राशि के लिए आज का दिन बढ़िया है। हर काम में सफलता मिलेगी।घर में मांगलिक काम होंगे। जल्दाबाजी में निर्णय ना लें। कोई अपना महामारी की चपेट में आ सकता है। बच्चों का ख्याल रखें। व्यवसाय और नौकरी में अनुकूल रहेगा। इस राशि के लिए बैंगनी रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करें कल्याण होगा

मकर राशि- आज इस राशि के जातक को धोखा मिलेगा। व्यवसाय में मनमुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी मे अच्छे अवसर हाथ से चले जाएंगे। लेन-देन से दूरी रखें बच्चों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। इस राशि के लिए भूरा रंग शुभ है। दुर्गा देवी की आराधान से हर काम पूरा होगा।

कुंभ राशि-इस राशि के जातक को आज धन का ललाभ होगा। घर में आय बढ़ेगी। परिवार के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के लिए आसमानी नीला रंग शुभ है। बच्चों मे धार्मिक बातों का समावेश करवाएं। सुंदरकांड के पाठ से लाभ मिलेगा।

Which zodiac has to take some special care on this day and for which zodiac, this day is going to be very special आज इस राशि के जातक को ऑफिस में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जातक का का उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक कामों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को माता-पिता से लाभ होगा। सरकारी काम में सफल होंगे। इस राशि के लिए पीला रंग शुभ है। मंगलवार का व्रत शुभ फलदायी रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story