×

Aaj Ka Rashifal: 19 May 2021 इन 7 राशियों को मिलेगा आकस्मिक लाभ, जानिए अपना आज का हाल

Aaj Ka Rashifal: 19 May 2021 जानिए आज किन राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा और किन राशि वालों को धन लाभ मिलने की संभावना है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 May 2021 12:30 AM GMT (Updated on: 20 May 2021 5:54 AM GMT)
आज 19 मई का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)

Aaj Ka Rashifal: 19 May 2021 हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।


आज का पंचांग व राहुकाल

आज 19 मई बुधवार को राहुकाल 12.03 PM से 14:02 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज 15.15 तक कर्क राशि में रहने के बाद सिंह राशि संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।


  • मेष राशि ( Aries Horoscope) आज बुधवार का दिन ध्रुव योग के साथ है। इस योग का मेष राशि के जातक के जीवन शुभ प्रभाव पड़ेगा। यह योग जातक के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन कानूनी कामों से दूर रहें। व्यवसाया में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। जातक को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात संभव हैं। आज का शुभ रंग सफेद है। गणेश वंदना से दिन की शुरुआत करें।
  • वृष राशि ( Taurus Horoscope) इस राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन धैर्य रखने वाला है। वाहन दुर्घटना या पैसे की चोरी हो सकती हैं। लेकिन आज जब तक ध्रुव योग रहेगा वृष राशि के सितारें चमकेंगे। जातक को व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। संबंधों में प्यार बढ़ेगा। आज जातक का शुभ रंग नारंगी है। जातक महामृत्युंजय मंत्र के जाप से आज सेहत का ख्याल रखें।
  • मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज के दिन जातक को काम की शुरुआत के लिए बढ़िया है। जातक के वैवाहिक संबंध तय होंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। ध्रुव योग के प्रभाव से आज मिथुन राशि के जातक को समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी काम बिना गति के आगे बढ़ेगा। जातक को लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। आज का शुभ रंग भूरा है और गणेश मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा।
  • कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) आज का दिन कर्क राशि राशि के जातक के लिए मिला जुला रहेगा। जातक को परिवार , दोस्तों या जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने की संभावना है। अगर नौकरी या व्यवसायिक यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा सफल होगी। बच्चों को लेकर सतर्क रहें। आज का शुभ रंग लाल है।इस राशि के जातक को गुरु बृहस्पति का ही आज ध्यान करना शुभ फलदायक रहेगा।
  • सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बहुत हा बढ़िया है। जातक को आकस्मिक धन लाभ होगा। ध्रुव योग में जातक कोई भी काम करेंगे, उसमें लाभ मिलेगा। अगर नौकरी की तलाश में है या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसमें शुभ संकेत है। संतान सुख भी मिल सकता है। आज का शुभ रंग नीला है। सुबह की शुरुआत सूर्य मंत्र से करें तो लाभ मिलेगा।
  • कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए दिन सामान्य है। आस-पास या नौकरी-व्यवसाय में जातक को लाभ मिलेगा। बाहर ना जाएं, नहीं तो सेहत खराब हो सकती हैं। आज जातक को मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार और बच्चों की चिंता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग हल्का क्रीम या हल्का ग्रीन है। बुध ग्रह के नाम पर जरूरतमंदों को दान दो।
  • तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज बन रहा ध्रुव योग इस राशि के जातक को लाभ के अवसर देगा। आकस्मिक धन लाभ की पूरी संभावना है। नौकरी में नए अवर मिलेंगे। परिवार के साथ बातचीत में धैर्य बनाकर चले। पत्नी के साथ अनबन की संभावना है। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग हरा है। आज बुधवार का व्रत लाभ देगा।
  • वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) इस राशि के जातक को खेल में सफलता मिलेगी। साथ ही रचनात्मक कामों की सराहना और पुरस्कृत किया जाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति की पूरी संभावना है। आज जातक के व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। मां का ख्याल रखें। आज का शुभ रंग लाल है।
  • धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज का दिन इस राशि के जातक लिए अच्छा परिणाम नहीं देगा। लेकिन दोपहर बाद जातक को व्यवसाय में लाभ होगा। काम के नए अवसर मिलेंगे। आज जातक का अधिकतर समय परिवार के साथ बितेगा। ऑफिस में लोगा आपके काम में कमियां निकालेंगे, सतर्क रहें। आज का शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु की पूजा से समृद्धि बढ़ेगी।
  • मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज सम्मानजनक दिन रहेगा। भाग्य के बल और ग्रहों की स्थिति जातक को लाभ दिलाएगी। नई नौकरी के लिए नए अवसर मिलेंगे। बाहर ना जाएं। परिवार का ख्याल रखें। अपनों के दुख में शामिल होंगे। बच्चों की चोट लग सकती है। आज का शुभ रंग लाल है।
  • कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज का दिन जातक के लिए सामान्य है। किसी अपने के खोने का डर सताएगा और कही से शोक की खबर मिलेगी। माता-पिता से संपत्ति का लाभ मिलेगा।व्यवसाय में थोड़ा लाभ मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों की साजिश का शिकार होंगे। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग नीला है। गणेश भगवान की आराधना से लाभ मिलेगा।
  • मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन इस राशि के जातक को सयंम रखना होगा। प्रेम संबंधों में अलगाव हो सकता है। बच्चो का ख्याल रखें वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें। जातक पर मां लक्ष्मी का कृपा बरसेगी। बाहर ना जाए और सेहत का ख्याल रखें। साथ ही आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी छोड़ सकते हैं, जल्दबाजी में निर्णय नुकसानदेय होगा। आज का शुभ रंग काला है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story