×

राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए किसका होगा नुकसान

शनिवार को राहु 09:10 AM से 10:47 AM तक है। चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा । आज बुध ग्रह वृष में प्रवेश लेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 May 2021 12:47 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 1 मई 2021, दिन शनिवार है। नक्षत्र मूल 10:15 AM तक रहने के बाद पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगा। शनिवार को राहु 09:10 AM से 10:47 AM तक है।चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। आज बुध ग्रह वृष में 5 बजकर 40 मिनट में प्रवेश लेंगे। बुध के मित्र ग्रह शुक्र की राशि वृष में शुक्रवार को बुध का प्रवेश प्रभावशाली रहने वाला है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि ( Aries Horoscope) आज शनिवार को इस राशि के जातक को शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। ऑफिस का काम आज जल्द ही पूरा हो जायेंगे, जिससे जातक घर वालो को ज्यादा समय देंगें। बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। व्यवसाय में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले समझदार लोगों की सलाह लें। सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष (Tauras Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के जातक का दिन मिला-जुला रहने वाला है। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडा रखें और स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा। ऑफिस में अधूरे कामों को देख अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। माता पिता को जातक की तरक्की में प्रसन्नता देगी। राजनीतिक क्षेत्र वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में जातक का नाम होगा।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज शनिवार को इस राशि के जातक ऊर्जावान महसूस करेगे। व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धन लाभ के नये रास्ते भी नजर आएगें। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेगें , उसे मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेगें। आज कोई सहकर्मी आपकी तारिफ भी करेगा। आज आप घर पर अपनी माता से कुछ अच्छा और नया सिख सकते है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।  

कर्क (Cancer Horoscope) आज शनिवार को इस राशि के जातक के लिए फायदेमंद साबित होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है। ऑफिस के साथी सम्मान करेंगें। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी , लोग जातक से प्रेरणा लेंगें। जातक को अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के जातक लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान दें। आज ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमे पुराना अनुभव काम आ सकता है। आज के दिन कोई रिश्तेदार शुभ समाचार दें सकता है। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा , उन्हे कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के लोगों के लिये दिन समान्य है, जातक नये काम की शुरूआत करेंगे,इससे आपको बड़ा फायदा होगा। इस राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ होगा। जिससे आप अच्छा कामों में लगायेंगे। आज कानूनी कामों में ना पड़े। आपका रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगें, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

तुला (Libra Horoscope) शनिवार को इस राशि के जातक का दिन दुख और सुख से मिला जुला रहेगा। ऑफिस में जातक को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सावधानी पूर्वक पूरा करने की सोचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज शनिवार को इस राशि के जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। बेहतर होगा आज आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। नव विवाहितो के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर कर सकते है, इसलिए आज जातक की भावनाएं समझने की कोशिश करें।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) आज शनिवार को इस राशि के जातक का दिन बहुत अच्छा है। कई दिनों से जातक की तरक्की में आ रही अड़चने दूर हो जाएगी। समाज में सम्मान मिलेगा। दोस्त की सहायता करेंगे। आज घर के बुजुर्ग की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, परिवार के लोग घर के काम में साहयता करेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मकर (Capricorn Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगो को आज नया काम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं उस नयें काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगें। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेगें। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। बाहर ना जाए।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के जातक का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तों के साथ बात करके पुराने मामले सुलझा सकते है। ऑफिस के काम मे आज अच्छा काम देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है।

मीन (Pisces Horoscope ) आज शनिवार को इस राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में साहस के साथ काम करेगें तो सफलता मिलेगी। आज दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आज भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी , लेकिन बहार का खाना न खाए। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कुछ नया सिखने वाला है। व्यवास में लाभ होगा।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story