×

मिथुन व कर्क के लिए आज का दिन होगा बहुत बेहतर, जानिए अपना राशिफल

आज जातक को काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 April 2021 12:47 AM GMT
मंंगलवार राशिफल 20 अप्रैल
X

सांकेतिक तस्वीर, साभार-सोशल मीडिया 

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,, चैत्र, अष्टमी तिथि 12:43 AM तक उपरांत नवमी, नक्षत्र पुनर्वसु 06:53 AM तक उपरांत पुष्य,सूर्योदय-06.10, सूर्यास्त-18.50 अप्रैल 20 मंगलवार को राहु 03:36 PM से 05:11 PM तक है । चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा ।आज अष्टमी का व्रत है

मेष राशि ( Aries Horoscope) महाष्टमी मंगलवार का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से काम में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक काम में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

वृष (Tauras Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। बाहर जाने से स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा को टालें।

मिथुन(Gemini Horoscope) नवरात्रि का आठवां दिन जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। बिजनेस विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से काम जातक के अनुकूल रहेगा और दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer Horoscope) आज जातक के लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। जिससे मन में प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


राशिफल सांकेतिक तस्वीर साभार-सोशल मीडिया


सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज सामान्य रहेगा। बिजनेस मध्यम रहेगा। कामों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं, मिलने से मन व्यथित हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज मंगलवार जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में बाधा आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और दिनभर भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत खराब होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra Horoscope) जातक के लिए मंगलवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा और काम में सफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये काम की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। सेहत बिगड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।बाहर जाने से बचें। पूजा-पाठ में मन लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय सामान्य चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगाऔर जीवनसाथी के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। बाहर जाने से बचें।


राशिफल सांकेतिक तस्वीर, साभार सोशल मीडिया


धनु (Sagittarius Horoscope) आज जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने से बिजनेस में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग होंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक कामों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मकर (Capricorn Horoscope ) जातक के लिए आज सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) मंगलवार इस राशि के जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें,नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

मीन (Pisces Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए मंगलवार अच्छा रहेगा। काम में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कानूनी कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के साथ परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story