×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

तुला राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 April 2021 1:06 AM GMT
21 अप्रैल राशिफल
X

 सांकेतिक तस्वीर(साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज 21 अप्रैल, 2021 बुधवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है। आज नवमी तिथि 12:35 AM तक है इसके बाद दशमी होगी। पुष्य नक्षत्र 07:59 AM तक रहेगा उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र का भारंभ होगा। आज राहु काल का समय 12:25 PM - 02:00 PM है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा । आज राम जन्मोत्सव रामनवमी का त्योहार है।

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रामजी की कृपा से जमीन की खरीद-फरोख्त की योजना को सफल बनाएंगे। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें।

वृष (Tauras Horoscope ) बुधवार के दिन जातक को बीमारी से परेशानी होगी, इसलिए आज सेहत पर विशेष ध्यान दें। तकनीकी समान के इस्तेमाल में लापरवाही न करें। गलत सोच और दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। बिजनेस लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।

मिथुन (Gemini Horoscope) इस राशि के जातक रामनवमी के दिन उत्साह से भरे रहेंगे। कानूनी कामों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। आज निवेश के लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी।

कर्क (Cancer Horoscope) बुधवार रामनवमी के दिन जातक को घर में ही किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद चखेंगे। विद्यार्थी अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। आज जातक को आज आसानी से धन प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर(साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक के मन में धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी, लेकिन इसका तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जातक को मान-सम्मान मिलेगा। धन आसानी से कम मेहनत पर भी मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज जातक का दिन मिलाजुला रहेगा।किसी तरह की आर्थिक परेशानी रहेगी। और फालतू का खर्च भी नहीं होगा। आज दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करें।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन शुभ फलदायक है। बकाया धन की आज वसूली कर लेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार और निवेश लाभदायक रहेगा। आज भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जातक का आज भाग्य अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) बुधवार को जातक को किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कानूनी कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को लाभ आनंद दे सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, आज सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

सांकेतिक तस्वीर (साभार-सोशल मीडिया)


धनु (Sagittarius Horoscope) आज जातक का हर प्रयास सफलता देने वाला हो सकता हैं। काफी समय से लंबित काम पूरे होने के योग हैं। जातक को पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज चेतावनी है कि अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता होगी। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी बीमारी और महामारी परेशानी का कारण बन सकती है।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज के दिन जातक पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं, इससे मन में खुशी होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा।

मीन (Pisces Horoscope ) आज के दिन की शुरुआत जातक पूजा-हवनादि से करें। जातक के नए कपड़े और आभूषण मिल सकता है, या खुद खरीदारी कर सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जातक को निवे में शुभ फल मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story