×

शुभ या अशुभ कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

आज जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है पारिवारिक तालमेल बनाकर चले।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 April 2021 1:13 AM GMT (Updated on: 22 April 2021 1:15 AM GMT)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 22, 2021, गुरुवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है, दशमी तिथि 11:35 PM तक के बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।आज नक्षत्र आश्लेषा 08:15 AM तक रहेगा। अप्रैल 22 गुरुवार को राहुकाल 02:00 PM से 03:36 PM तक है। आज चन्द्रमा कर्क में 08:15 AM तक है, उसके बाद सिंह राशि पर संचार करेगा

मेष राशि ( Aries Horoscope) मेष राशि के व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

वृष (Tauras Horoscope ) इस राशि के जातक को व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। वृष राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें, उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। बाहर ना जाएँ। परिवार का ख्याल रखें।

मिथुन (Gemini Horoscope) मिथुन राशि के लिए आज दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।जातक को बेकार की भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

कर्क (Cancer Horoscope) आज कर्क राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। हर प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।जातक को धन लाभ होगा। जातक को आज अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) आज सिंह राशि वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। साथी के साथ के साथ घूमने जाएंगे। बिना मास्क के ना निकलें। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो दिन बढिया है।

कन्या (Virgo Horoscope )आज जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या साथी को खुश करेंगे। बाहर जाने से बचें।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि वाले व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। खर्च मे वृद्धि हो सकती है, फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। इस राशि के जातक ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) इस राशि के जातक को आज उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जातक धन कमाएँगे होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) आज इस राशइ के जातक को नई योजना बनाएंगे। अपने कार्यप्रणाली में सुधार करेंगे। रुके कामों को पूरा करेंगे। इस राशि के व्यक्तियों को अपनी तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर (Capricorn Horoscope ) गुरुवार को इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों से दूर रहें। इस राशि के जातक को आज धनलाभ होगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज जातक को हर काम मे सफलता हासिल हो सकती है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें।

मीन (Pisces Horoscope ) आज इस राशि के जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के जिन लड़को का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story