×

मीन राशि के लोग संभलकर चलाएं वाहन, जानिए अपना आज का राशिफल

सूर्य मेष में, गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। आज अंगारक योग बन रहा है। जानिए राशिफल से कैसा रहेगा आज का दिन।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 April 2021 12:57 AM GMT
आज का राशिफल
X

 सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया )

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

शनिवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 06:22 AM तक फिर उत्तर फाल्गुनी 04:23 AM तक रहेगा। अप्रैल 24 शनिवार को राहु 09:13 AM से 10:49 AM तक है।11:56 AM तक चन्द्रमा सिंह के बाद कन्या राशि पर संचार करेगा। सूर्य मेष में, गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन राशिफल से...

मेष राशि ( Aries Horoscope) आज जातक को मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। आज कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। आज जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए यह दिन बढ़िया रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (Tauras Horoscope ) इस राशि के जातक को किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। अपने परिवार के साथ खुके पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। आज जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क (Cancer Horoscope) आज के दिन जातक के स्वभाव में नकारात्मकता और गुस्सा हावी रहेगा, जो मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से दिल की बात करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस और बिजनेस में एक सामान स्थिति है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। किसी नई शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। लॉकडाउन में सेहत का ख्याल रखें।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया )

सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से लाभ हो सकता है। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर जा सकते हैं। सतर्कता बरतें। धन संबंधित मामलों को लेकर दिन महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी लाभदायक रहेगा। जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। बाहर ना जाएं और बच्चों का ख्याल रखें।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में जातक का सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए आज अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को संतान की खुशखबरी मिलेगी। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बिजनेस को लेकर निश्चिंत रहें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे। आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलाएं।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के हर काम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जातक की जरूरत के समय रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य जातक को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया )

धनु (Sagittarius Horoscope) शनिवार आज का दिन जातक के लिए संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आज जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती है। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगे। सेहत से परेशान रहेंगे।

मकर (Capricorn Horoscope ) आज जातक नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में आज सक्षम हो सकेंगे। दिनभर जरूरी चीजों पर खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी आद पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला है। आज जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। आज विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने की जरूरत है।

मीन (Pisces Horoscope ) आज का दिन कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story