×

इस राशि के जातक के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज का दिन, जानिए अपना राशिफल

आज नक्षत्र विशाखा 05:13 PM तक रहने के बाद फिर अनुराधा में जाएगा। अप्रैल 28 बुधवार को राहु 12:24 PM से 02:00 PM तक है ।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 April 2021 1:15 AM GMT
इस राशि के जातक के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज का दिन, जानिए अपना राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया )

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

बुधवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। आज नक्षत्र विशाखा 05:13 PM तक रहने के बाद फिर अनुराधा में जाएगा। अप्रैल 28 बुधवार को राहु 12:24 PM से 02:00 PM तक है । 11:56 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा ।सि

मेष राशि ( Aries Horoscope) आज इस राशि के जातक अपना हर काम पूरा करेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन किस तरह कमाया जाय। बच्चों के साथ गेम खेलकर अपना समय बिताएंगे। माता पिता के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

वृष (Tauras Horoscope ) आज जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। महिलाओं के काम में आज बच्चे सहयोग करेंगे। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। गरीब लोगों की मदद करने से खुशी होग। आज किसी दोस्त से मन की बात करेंगे। आपकी किसी बात से कोई नाराज हो सकता है। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज जातक काम पूरा करने में दूसरे से सहयोग लेंगे। इस राशि के जातक को आज राजनीतिक लाभ मिलेगा। पहले की मेहनत का फल आज मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अध्ययन में मन लगेगा ।जो युवा समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं, उन्हें क्रियाशील रहना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कत हो सकती हैं। सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

कर्क (Cancer Horoscope) इस राशि के जातक के आज सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे जातक को खुशी होगी। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बाहर ना जाएं, कोरोना की चपेट में आने की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार- सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) आज जातक को दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी और क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे, व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बाहर ना जाए।

कन्या (Virgo Horoscope ) इस राशि के जातक के हर प्रयास आज सफल रहेंगे। आपके पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

तुला (Libra Horoscope) आज जातक को दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।जातक पर आलस्य हावी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) इस राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन अप्रत्याशित लाभ देने वाला हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। बाहर ना जाए, सेहत का ख्याल रखें।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया )

धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक का आज पुराना धन वापस मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। जातक को भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा होगी। चिंता तथा तनाव बने से बचें।

मकर (Capricorn Horoscope )आज जातक किसी नई योजना पर काम करेंगे और जातक के कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जातक को आज मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। प्रेम संबंध में जल्दबाजी न करें।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक की धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जातक का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।यात्रा में जल्दबाजी न करें।

मीन (Pisces Horoscope ) आज जातक का शारीरिक कष्ट संभव है, किसी बीमारी से परेशानी होर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। बाहर ना जाए। परिवार का ख्याल रखें। किसी अपने का खोने का दुख असहनीय रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story