×

सेहत, प्यार और परिवार के लिए कैसा रहेगा रविवार, जानिए अपना आज का राशिफल

आज 02:46 PM तक चन्द्रमा धनु के बाद मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन 12 राशियों के लिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 May 2021 12:45 AM GMT
राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( साभार –सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

रविवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:59 AM तक रहने के बाद उत्तराषाढ़ रहेगा रविवार को राहु 05:14 PM से 06:51 PM तक है। आज 02:46 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन 12 राशियों के लिए...

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज अपनी पहचान बनाने वाला है। जातक को नाम व पैसा दोनों इस दिन मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को ऑनलाइन शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं

वृष (Tauras Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए मतभेद से भरा रहेगा। जातक के कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस सहयोगी से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।किसी के पैसा देने से पहले सोचें।

मिथुन (Gemini Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत खराब हो सकती है। कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। पत्नी खास ख्याल रखेगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। किसी यात्रा का योग है। पड़ोसी की मदद करेंगे।

कर्क (Cancer Horoscope) आज इस राशि के जातक के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने का साथ छुटने से परेशान रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। किसी चीज की खरीददारी करेंगे। किसी दोस्त के उसकी मनपसंद चीज उपहार देंगे। वाहन संभल कर चलाएं। मास्क पहनें।

सांकेतिक तस्वीर ( साभार –सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) ज के दिन इस राशि के जातक को बहुत से जरूरी मुद्दों पर बात करनी होगी, वाणी पर सयंम रखें।और ऐसी कोई बात ना बोलें जो किसी को बुरी लग जाए। खाने-पीने पर ध्यान दें। नौकरी में सहयोगियों से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आप अच्छे ढंग से अपना काम कर पाएंगे। परिवार व बच्चों से सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज के दिन इस राशि के जातक क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। दोपहर के बाद विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृजनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है भविष्य में ये के बहुत मददगार होगा। दोस्ती में जो मनमुटाव हैं उन्हें दूर करने के लिए अच्छा दिन है।

तुला (Libra Horoscope) आज जातक धैर्य के साथ काम करें। दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने में कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे। नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभदायक है। सेहत का ख्याल रखें। बाहर का खाना ना खाएं। रिश्तों में जो समस्याएं आई हैं वो दूर हो रही हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) इस राशि के जातक लड़ाई-झगड़े से थोड़ा बच कर चलें। हालात के हिसाब से काम करेंगे। बिजनेस व नौकरी में सबकुछ आपके हिसाब से होगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे के आने से बनने से पहले बिगड़ जाएगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। जमीन या मकान की खरीद कर सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर ( साभार –सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) आज के दिन इस राशि के जातक का व्यवहार अच्छा रहेगा। दिए गए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न जातक कर रहे हैं वह सही नहीं जा रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु दोपहर के बाद ताजगी बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।

मकर (Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक का परिवार और बिजनेस दोनों में दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऑफिस में काम बढ़ने से स्वास्थ्य में बदलाव आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ बाहर जाने की ना सोचे। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज के इस राशि के जातक शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ रहेंगे। गुस्सा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का माहौल होगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने का दिन है। बच्चों का पढ़ाई मे कम खेलने में ज्यादा मन लगेगा।

मीन (Pisces Horoscope ) इस राशि के जातक आज अपने स्वार्थी व्यवहार को छोड़ दें। घर परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वाणी पर संयम रखने से विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार में आज कुछ सुधार होगा। आप नए काम करने के लिए उत्साहित होंगे और काम का प्रारंभ भी कर सकेंगे। करियर में अच्छी संभावनाएं हैं , जरुरत से ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story