×

मेष राशि वाले सेहत को लेकर रहेंगे परेशान, जानिए अपना आज का राशिफल

12:08 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा ,जानिए आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 April 2021 1:13 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

शुक्रवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। आज नक्षत्र ज्येष्ठा 12:08 PM तक रहने के बाद मूल आ जाएगा। अप्रैल 30 शुक्रवार को राहु 10:47 AM से 12:24 PM तक है । 12:08 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा ,जानिए आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सफलता दायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए आज अनुकूल रहेगा। धन लाभ भी अधिक होगा, लेकिन स्वास्थ्य आज परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि संभल कर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे। धार्मिक कार्य में भी आज रुचि बढ़ती हुई दिखेगी। यदि नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें भरपूर सफलता मिलेगी।

वृष (Tauras Horoscope ) जातक के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराने व रुके कामों के पूरा होने की भरपूर संभावना है, लेकिन अपने आलस को दूर भगाना होगा, तभी यह संभव है। आज जातक दूसरों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। जातक को किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन में अच्छी भावना जागृत होगी। परिवार में आज कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकता हैं, जो आपको तनाव दे सकता हैं। नौकरी व बिजनेस के लिए बढ़िया है शुक्रवार का दिन।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज जातक का दिन शुभ रहेगा। जातक के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसका तेज चारों ओर फैलेगा। व्यापार में किसी भी तरह के लेनदेन से आज सावधानी रखें, नहीं तो आज धन कहीं फस सकता है। आज जीवनसाथी को मनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य की चिंता आज सत्ता सकती है। नौकरी की दिशा में प्रयासरत लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे।

कर्क (Cancer Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज उन्नति से भरा रहेगा। जातक के ज्ञान में भी वृद्धि होगी और बाधाएं आज दूर होंगी। जातक को अपने भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। जातक अपने नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उसमे जातक को सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। घर पर परिवार और छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक को आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। इससे जातक के व्यापार में लाभ मुनाफा होगा। व्यवसाय में जातक को आज सफलता हाथ लगेगा। आज अकस्मात किसी सेलिब्रेटी से मिल सकते है। आज जातक अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज का दिन जातक के लिए मिलाजुला रहेगा। आज जातक अगर नौकरी की तलाश में है तो आसानी से मिल सकता है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी जातक को विजय मिलेगा और जातक हर काम भी समय से पूरा करेंगे। शाम से लेकर रात तक का समय जातक किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे और जातक का मन भी प्रसन्न रहेगा।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।जातक का कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज बिना कारण जातक के कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन उससे जातक का कुछ नहीं होगा। आज जातक का व्यवसाय सुदृढ़ होगी और जातक पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज व्यापार में नए-नए अवसर लेकर आयेगा, जिनक भविष्य में लाभ होगा और जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। इससे अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी।

सांकेतिक तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सब काम बनते चले जाएंगे। आज उन्हीं कार्य को करने की सोचें, जो अधिक जरूरी हों, सायं काल से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे और मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से खुशी होगी।

मकर (Capricorn Horoscope ) इस राशि के आज कुछ खास होने वाला है क्योंकि आज व्यवसाय में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका लाभ भी अवश्य होगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज जातक को प्राप्त होगा। जातक अपने काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई योजना बनाएंगे। आज कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा।व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) जातक के लिए आज का दिन साधारण है। आज जातक अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज संभल कर काम करने की जरूरत होगी। यदि कोई निवेश कर रहे है तो सोच-समझ ले, नहीं तो भविष्य में वह डील आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

मीन (Pisces Horoscope ) इस राशि के लिए आज हर काम पूर होने वाल होगा। आज जातक अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह समय से पूरा हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story