×

आज इन 6 राशियों को लिए है अच्छा दिन, बाकी लोगों को रहना होगा सावधान

हम आपको आपकी राशिफल के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Vijay Kumar Tiwari
Written By Vijay Kumar TiwariPublished By Shreya
Published on: 5 May 2021 12:51 AM GMT (Updated on: 5 May 2021 2:05 AM GMT)
आज इन 6 राशियों को लिए है अच्छा दिन, बाकी लोगों को रहना होगा सावधान
X

डिजाइन फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि

आज इस राशि के जातक के लिए दिन बढ़िया रहेगा। उधार देने में सावधानी रखें। बेकार की भागदौड़ रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृष राशि

आज इस राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समाज मे मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे। बाहर ना जाएं। माँ का ख्याल रखें।

मिथुन राशि

आज के दिन इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने की संभावना है।आज जातक को धन लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें।

कर्क राशि

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार की वजह से यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

आज जातक को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। जातक ध्यान और ईश्वर की आराधना जरूर करें। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले। सेहत खराब चल रही है, ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज जातक का दिन शुभ है। दिया पैसा वापस लेने प्रयास में सफल रहेंगे। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने विरोधियो से सावधान रहें। आज जातक को संतान सुख मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातक के कार्यप्रणाली में आज सुधार होगा। रुके कामों में प्रगति होगी। इस राशि के व्यक्तियों को आज सतर्क रहने की सलाह है, लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज अपमी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज भारीभरकम कामो से दूर रहने में भलाई है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी जातक के काम की सराहना करेंगे।

धनु राशि

आज इस राशि के जातक के जीवन में सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जातक की भागदौड़ अधिक रहेगी। खेती के काम में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। लेकिन वर्तमान समय में उचित नहीं है। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

मकर राशि

जातक को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज जातक कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन जातक को एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

कुंभ राशि

इस राशि के व्यक्तियों का मूड थोड़ा खराब रहेगा, अपने दोस्तों या किसी खास से बात करें। आज जातक को रोजगार मिलेगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी के घर जाना पड़ सकता है, एहतियात बरतें।। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

मीन राशि

इस राशि के जातक को व्यापार में धन लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग सरल होंगे। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें,आज उन्हे महंगा पड़ सकता है। परिवार का ख्याल रखें, अस्पताल के चक्कर लगाएंगे।

Shreya

Shreya

Next Story