×

राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा यश और सम्मान, क्या है आपके भाग्य में

आज मई 7, 2021, शुक्रवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है । राहु 10:46 AM से 12:23 PM तक है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 May 2021 12:51 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज मई 7, 2021, शुक्रवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है ।शुक्रवार को राहु 10:46 AM से 12:23 PM तक है। आज 05:55 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा ।

मेष आज जातक को कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। जातक का हर काम आज संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बाहर ना जाएं और मास्क पहनें।लाल रंग शुभ रहेगा।

वृष आज जातक को परिवार को लेकर तनाव हो सकता है, संयम बरतें। पिता का सहयोग रहेगा। किया गया काम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दोस्त की मदद करेंगे, लेकिन बाहर ना जाएं।

मिथुन आज जातक को किसी बड़े या पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी बुद्धि कौशल से हर काम संपन्न कर लेंगे। व्यावसायिक योजना पूरी होगी। आर्थिक मामलों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।

कर्क आज जातक वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। बाहर ना जाएं। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा बेकार की उलझनों से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह इस राशि के जातक की चली आ रही समस्या का आज समाधान होगा। माता-पिता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया हर काम सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।किसी से विवाद ना करें।

कन्या आज जातक सेहत को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। जातक के योग्यता की तारीफ होगी। बाहर जाने से बचें। किसी को जरूरत का सामान देंगे।

तुला इस राशि के जातक को आज दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मां का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगा।

वृश्चिक आज जातक के सरकारी सहयोग से होने वाला हर काम सफल होगा। जातक को ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है, संयम से काम लेना होगा। बाहर जाने से बचें। दोस्तों की वजह से समय खुशनूमा होगा।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

धनु आज जातक को सेहत से परेशानी हो सकती है। साथ ही आज आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सतर्कता से रहेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। किसी और की वजह से रिश्तों में दरार आ सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय भी मंद चलेगा।

मकर आज जातक के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। परिवार को पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है। बाहर ना जाएं । भाई-बहनों से संबंध खराब होंगे। किसी अपने के जाने का गम होगा।

कुंभ आज जातक सेहत के प्रति सचेत रहें, बाहर बिना मास्क के ना जाएं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, साथ ही जातक के नए संबंध बनेंगे। बाहर ना जाएं और ना किसी से विवाद करें नहीं तो संबंध खराब होंगे।

मीन आज जातक को हर काम में अपनो से सहयोग मिल सकता है। धन के मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जातक की नौकरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी अपने की सेहत खराब होने से परेशान होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story