×

राशिफल: इन राशि वालों के प्रेम संबध में आज होगा उतार-चढ़ाव, जानिए अपना हाल

राहु का समय 05:16 PM से 06:54 PM तक है । आज 05:29 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा ।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 May 2021 12:46 AM GMT
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज मई 9, 2021, रविवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है । राहु का समय 05:16 PM से 06:54 PM तक है । आज 05:29 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा । रविवार को अगर किसी भी राशि के जातक भगवान सूर्य को प्रातः तांबे के बर्तन में लाल चंदन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य दें तो, इससे हर काम में सफलता

मेष राशि आज जातक का परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन पत्नी के साथ विवाद होगा, भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में नए व बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आएगा। इससे आप रोमांचित और खुश रहेंगे। वाणी और विवाद से दूर रहे।

वृष राशि इस राशि के जातक को आज पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बेहतर है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

मिथुन राशि आज इस राशि के जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। कहीं से अप्रत्याशित धन मिलेगा। दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल बिताएंगे। छात्रों के लिए सफलताओं का दिन है किसी प्रतियोगिता में शामिल है।

कर्क राशि आज जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए खरीददारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह राशि आज जातक की नौकरी में काम का दबाव बनेगा। इससे अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ लेगी। पढाई में सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनाव वैवाहिक जीवन को परेशान करने वाला है। प्रेम संबंध में इजहार से पार्टनर का जवाब हां में मिलेगा। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजें।

कन्या राशि आज जातक के ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में लाभ होगा। अप्रत्याशित धन लाभ होने से आज का दिन जातक में उर्जा का संचार करने वाला है। बिजनेस में नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। बच्चों की कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि जातक घर में आज मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। इससे खर्च बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। साथ ही आज नवविवाहित जातक का ससुराल में आना होगा। नए माहौल में खुद के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूटेगा। पढ़ाई के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक राशि आज जातक सेहत से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से होगा। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे, वो टूटेंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान होगा। शिक्षा के लिए दिन बेहतरीन है।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

धनु राशि आज इस राशि के जातकों को पढ़ाई के मामले में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी होगी। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद के सेहत से परेशान रहेंगे। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। कानूनी कामों के लिए दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बच्चों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि जातक आज परिवार और समाज में बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में उन्नति की संभावना हैं। ऑफिस में सहयोगी आपसे जलन करेंगे। सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में विस्तार होगा। विदेश में भी आपके काम की सराहना होगी। जातक कला के क्षेत्र में नाम कमाएंगे।

कुंभ राशि आज जातक गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह मुश्किलों से भरा रहेगा। आज के दिन ससुराल जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है।

मीन राशि आज के दिन जातक लंबी यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। बेटी की पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। आज के दिन किसी अपने से धोखा भी मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story