×

11 मार्च: कैसा रहेगा आपका सोमवार, बताएगा 12 राशियों का राशिफल

suman
Published on: 11 March 2019 12:52 AM GMT
11 मार्च: कैसा रहेगा आपका सोमवार, बताएगा 12 राशियों का राशिफल
X

जयपुर:आज भगवान शिव की उपासना करें। गोशाला जाएं। माह- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, वार- सोमवार, सूर्योदय- 06:38,सूर्यास्त- 06:24 ,तिथि- पंचमी

मेष तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। आज पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अत: शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें।

वृषआज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने का कहते हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा।आज अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में आप कुछ कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। बेहतर होगा कि चिंताओं से दूरी बनाए रखें।

मिथुन आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। आज दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के मामलों में। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आज कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें।

सिंह घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आज कार्य में यशकीर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवसाय में लाभ होगा। आज यदि कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय लेना हो तो उसमें बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह लेना ठीक रहेगा अन्यथा इसकी चिन्ता आपको परेशान कर सकती है।

कन्या आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता न होने की स्थिति में कुछ लोगों के संबंधों की प्रगाढता में कमी आ सकती है, अत: प्रेम की विश्वसनीयता को खोने न दें।

तुला क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकती हैं। आज शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।आज किसी बड़े निवेश या जमीन जायदाद के निवेश में जुड़ने से पहले भली भांति मंथन कर लें।

वृश्चिक दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा दलाली, व्याज, कमिशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे।आज प्रिय पात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ मनोहर पर्यटनस्थल पर जाएँगे। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

धनु परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। आज हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा।

मकर आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्यवृद्धि के प्रसंग भी बनेंगे। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आज बड़ा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है।

कुंभ आज धार्मिक यात्रा या दैवीयदर्शन का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रो में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भागीदारी के कार्य में भी उग्रता से बचें। आकस्मिक धन लाभ की आशा व्यर्थ सिद्ध होगी।

मीन आज उच्च अधिकारियों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थानवृद्धि होने की संभावना है। आज किसी की जमानत न लें। कानूनी विवाद आपको परेशान करेंगे। स्त्री जातकों को पति के रोग के कारण मुश्किल बढ़ सकती है।

suman

suman

Next Story