×

14 मार्च: कैस रहेगा दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढिए राशिफल

suman
Published on: 14 March 2019 1:02 AM GMT
14 मार्च: कैस रहेगा दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढिए राशिफल
X

मेष राशि आज आपको बिना किसी पूर्व प्लानिंग के किसी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है, यह आपकी आय के साधन में बढ़ोतरी के लिए होगी। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद चल रहे हैं तो वो भी अब समाप्त होने की कगार पर हैं। आज बिना किसी परेशानी के आप अपना दिन बिता पाएंगे, लेकिन ध्यान रहें, बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय ना लें।

वृषभ राशि जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं या उनका अपना कोई व्यापार है उन्हें आज लाभ प्राप्त होने वाला है। साथ ही जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोई बेहद करीबी मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। दिन का एक बड़ा भाग धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

मिथुन राशि आज कोई भी ऐसी निर्णय ना लें जिसका संबंध धन-संपत्ति से हो, क्योंकि आर्थिक हानि होने की प्रबल संभावना है। आपके गुप्त शत्रु फिर से सक्रिय होने वाले हैं, इसलिए आपको संभलकर रहना चाहिए। आज आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, आपको बहुत से जरूरी काम समय पर निपटाने हैं। सेहत से किसी प्रकार का समझौता करना आपको नुकसान में डाल सकता है।

कर्क राशि आपको अगर उधार की जरूरत है तो आज आपकी ये आवश्यकता पूर्ण हो सकती है, कोई आपको ऋण संबंधी सहायता देने वाला है। आपको भूमि-भवन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। ऑफिस के उच्चाधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आज आपका जहां भी जाना होगा, आपके लिए फायदेमंद ही रहेगा।

सिंह राशि अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी का काम अटका हुआ है तो आज उसमें गति आएगी। आपके शत्रु कार्यों में विघ्न डालने का काम करेंगे, सावधान रहें। अगर प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय बेहद उपयुक्त है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की भी सख्त आवश्यकता है।

कन्या राशि आज आपकी आर्थिक दृष्टिकोण से अस्थिर रह सकते हैं। आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ अच्छे क्षण बिताएंगे, जो आपको मानसिक तौर पर बहुत संतुष्ट करेंगे। आज खानपान में आपकी रुचि बढ़ने का समय है, इसलिए जमकर खाएं लेकिन अपनी तबियत का ध्यान रखें।

तुला राशि आज अप दूसरों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होंगे। आपको उच्च पदाधिकारियों से सहायता मिलने की पूर्ण संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं, आपको इस मामले में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित जितने भी काम अटके हुए हैं, सभी समय पर पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशिआज आपका स्वभाव काफी सरल रहेगा, इस वजह से आपको कार्यों में भी सफलता हासिल होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो बिगड़ते काम भी बनते चले जाएंगे। आपको यात्रा करने का सुखद अवसर भी प्राप्त होगा जो आपके लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा। खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है।

धनु राशि आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। इसका कारण क्या है ये तो आप ही बेहतर जान पाएंगे। आज आपके लगभग सभी काम बहुत आसानी से पूरे होते चले जाएंगे, इस मामले में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। महंगी वस्तु खरीदने का मन कर सकता है, लेकिन धन का अधिक व्यव करने से भी बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशिआज आपको किसी की असहाय व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है। साथ ही ये भी जान लीजिए कि आज आप अपने सभी कार्य इच्छानुसार पूर्ण करने की योजना मदद करना पड़ सकती है। इच्छाआनुसार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने करीबी मित्र से मिलकर मन अतिप्रसन्नं रहेगा। यात्रा से लाभ।

कुंभ राशि किसी भी तरह के फि‍जूलखर्च से खुद को बचाकर रखें। ये भी मुमकिन है कि आपका और आपके जीवनसाथी का आपसी मनमुटाव घिर जाए। आपको अपने अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है। संतान की ओर से सुख प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है।

मीन राशि आज आप अन्य लोगों के समक्ष खुद को उपेक्षित सा महसूस करेंगे। आपको कार्यभार की थकान भी रहेगी जिसकी वजह से दिनभर आप अंदरूनी तौर पर खुद को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे तो आपका दिन खुशनुमा भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी।

suman

suman

Next Story