×

18 अप्रैल:कुंभ राशि के लिए लाभ के योग, जानिए आपकी राशि में क्या है?

suman
Published on: 18 April 2019 2:56 AM GMT
18 अप्रैल:कुंभ राशि के लिए लाभ के योग, जानिए आपकी राशि में क्या है?
X

मेष आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृषभ जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन दिन की शुरुआत में स्व्भाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।जातकों को आज अपने बड़े-बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क अपने कपड़े रहन सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

कन्या आज परिवार के साथ हर्षोल्लास में समय बीतेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।अपने काम पर ध्यान दें। दुसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

तुला आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं।किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें।

वृश्चिक जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, काम-काज में समय व्यतीत होगा।समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं अपने कागजातों को संभालकर रखें।परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमि के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।जातक किसी धार्मिक कार्यक्रम में रूचि ले सकते हैं, किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कुंभ दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मीन अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा।जातक आज अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे, सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन उत्साहित रहेगा

suman

suman

Next Story