1 मई: मजदूर दिवस के दिन तुला, धनु व कुंभ का कैसा गुजरेगा दिन, बताएगा राशिफल

माह-वैशाख पक्ष-कृष्ण वार-बुधवार तिथि- द्वादशी सूर्य राशि-मेष, स्वामी ग्रह-मंगल चंद्र राशि- मीन राशि,स्वामी ग्रह-गुरु सूर्योदय- 05:44 ,सूर्यास्त; 06:51

suman
Published on: 30 April 2019 11:49 PM GMT
1 मई: मजदूर दिवस के दिन तुला, धनु व कुंभ का कैसा गुजरेगा दिन, बताएगा राशिफल
X

जयपुर: माह-वैशाख ,पक्ष-कृष्ण, वार-बुधवार, तिथि- द्वादशी,, सूर्य राशि-मेष, स्वामीग्रह-मंगल, चंद्र राशि- मीन राशि,स्वामीग्रह-गुरु, सूर्योदय- 05:44, सूर्यास्त; 06:51,

मेष यात्रा को यथासंभव टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी।व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. भविष्य में पैसे इकट्ठा करने का प्लान बनाएंगे. जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है।

वृषभ शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।पारिवारिक सुख मिलेगा। नए व्यक्ति से दोस्ती का योग है छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।नई जमीन खरीदने का योग बन सकता है सेहत के मामले में फिट रहेंगे.

कर्क शत्रुओं से सावधान रहें। नए मित्र बनेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।आज छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह व्यापार से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।माता-पिता खुश होंगे।अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

कन्या कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

तुला वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।मन में आया एक विचार बड़े कार्य को पूरा करने में मददगार होगा।

वृश्चिक किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज कोई खास गिफ्ट देंगे।परिवार में सबके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

धनु आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। परिश्रम होगा।

मकर स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं. परिवार में सुख की बढ़ोतरी होगी, धन लाभ होगा।

कुंभ दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।किसी कार्य में माता-पिता की सलाह लेंगे. ये सलाह लाभकारी साबित होगा. मन में सामाजिक कार्य करने के लिए नए विचार आएंगे।

मीन जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक के रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट मिठास में बदलेगी. जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे. महिलाओं का ध्यान घरेलू कार्यों में रहेगा

suman

suman

Next Story