×

21अप्रैल: कर्क राशि यात्रा के है योग, जानिए बाकी के लिए क्या है आज

suman
Published on: 21 April 2019 1:36 AM GMT
21अप्रैल: कर्क राशि यात्रा के है योग, जानिए बाकी के लिए क्या है आज
X
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कि

जयपुर:विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940 सूर्योदय 05.56, सूर्यास्त 06.43, माह- वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया, रविवार,

मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी.साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें।परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है। खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। मानसिक तनाव रहेगा।

वृषभ-आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें।पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है।

मिथुन- आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें. साथ ही सेहत बिगड़ सकती है. किसी पुराने करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है।किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा।

कर्क- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. गाड़ी संभलकर चलाएं।शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे।

सिंह- आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा।आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है।गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लम्बे समय बाद मिलने की सम्भावना रहेगी।

तुला- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. कोई भी काम हो तो सोच समझकर करें. आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे काम आसानी से हो जाऐंगे। शारीरिक रूप से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आज आप नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में असहज महसूस करेंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर संयम रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है।

वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है।दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए आप सावधानी बरतें।ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला करें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

मकर-आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है।मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। कार्यों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. जिससे आपको हानि हो सकती है।मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा।

मीन- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजय बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें

suman

suman

Next Story