×

क्रिसमस से एक दिन पहले किस राशि को होगी परेशानी, बताएगा आज का राशिफल

आज इस राशि के जातक के लिए लाभप्रद है। मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी से लेन-देन सोच-समझकर करें। जॉब के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।  रचनात्मक कामों में रुचि बढेगी

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Dec 2020 2:06 AM GMT
क्रिसमस से एक दिन पहले किस राशि को होगी परेशानी,  बताएगा आज का राशिफल
X
जो उन्हें सुखद एहसास देंगे। टेंशन की वजह से नेगेटिविटी हावी रहेगी। बिजनेस योग्यता से मिलेगा। अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-दशमी, दिन-गुरुवार,नक्षत्र- अश्विनी, राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सूर्योदय-07.05, सूर्यास्त-17.40। आज जातक सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को पढ़ाई में ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। गुरुवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के घर में परेशानी रहेगी। पढ़ने वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। ऑफिस में आलस छोड़कर काम पर ध्यान दें। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च करेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक हो सकता है। संतान पक्ष से दुख का समाचार मिलेगा।

वृष राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के लिए लाभप्रद है। मनमुताबिक सफलता मिलेगी। किसी से लेन-देन सोच-समझकर करें। जॉब के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। रचनात्मक कामों में रुचि बढेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सरकारी लोगों का प्रमोशन होगा। जातक की बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जाएंगे तो लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को बाहर की दुनिया से तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से परेशान रहेंगे। आज जातक सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। पढ़ाई करने वालो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का समान खरीदेंगे। ऑफिस व बिजनेस में वृद्धि होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे व सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक किसी नये बिजनेस में पूंजी निवेश करेंगे। लेकर सलाह लेकर काम करें। ऑफिस में उथल-पुथल से परेशान होंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में किये गये प्रयत्न में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी करियर को लेकर परेशान होंगे। संतान से सुखद अनुभूति होगी।

यह भी पढ़ें....कोरोना में क्रिसमस की धूम: ऐसे सजाएं Christmas Tree, बनेगा 2020 यादगार

rashi file

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के दाम्पत्य जीवन में कष्ट होगा। सरकारी कर्मियों को नौकरी में कुछ परिवर्तन होंगे जो उन्हें सुखद एहसास देंगे। टेंशन की वजह से नेगेटिविटी हावी रहेगी। बिजनेस योग्यता से मिलेगा। अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

कन्या राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विवाद संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा में सहयोग मिलेगा। धन संबंधी ममालों में आज सफलता हासिल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें।

तुला राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक धन के मामले में कई तरफ से लाभ के योग है। कई तरह की घर-बाहर की जिम्मेदारियों के पूरा करेंगे। मां की मदद से परिवार की जिम्मेदारी का अच्छी तरह वहन करेंगे। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से जातक को लाभ संभव है। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। समाज के वर्चस्वशाली लोगों से निकटता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के लिए दिन बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता, छात्रों के लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े...वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो क्रिसमस के दिन भरेगा धन का भंडार

rashi

धनु से मीन तक...

धनु राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। कानूनी मामलों में दिन जातक के पक्ष में हैं। प्रेम के मामले में भी ठीक-ठाक है। आज संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिला-जुला है। नौकरी व व्यवसाय में लाभ के आसार है।

मकर राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक आर्थिक क्षेत्र में बेहतर रहने वाला है। आज कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आज जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है। घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से मन उदास हो सकता है।

कुंभ राशि 24 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उन लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि 24 दिसंबर जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करें, तो लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। आज मेहनत के बलबूते ही पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story