×

24मार्च :आज का दिन किसके लिए है चमत्कारी,जानने के लिए पढ़ें राशिफल

suman
Published on: 24 March 2019 12:14 AM GMT
24मार्च :आज का दिन किसके लिए है चमत्कारी,जानने के लिए पढ़ें राशिफल
X

जयपुर:आज सुबह की शुरुआत सूर्यदेव को अर्ध्य देकर करें। वार- रविवार, तिथि- चतुर्थी 08:50, माह- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय- 06:25 ,सूर्यास्त- 06:29 ,।

मेष आज आप अपने सेहत के प्रति पहले से अधिक सतर्क होगे। जिससे आपके चेहरे की चमक बढ़ी होगी। यदि आप रोजगार पाने लिए प्रयास कर रहे है। तो आप प्रयासों को तेज करे सफल होगे। आज व्यवसाय को और पुष्ट करने की प्रक्रिया जोरों पर होगी। आज अपने आय को बढ़ाने में कुछ नए नियमों को लागू कर सकते है।

वृष आज आप अपना राजनैतिक व सामाजिक सरोकार बढ़ाते हुए आगे होगे। जिससे आने वाले समय में आपके मुनाफे में वृद्धि की स्थिति होगी। किन्तु बाजार के रूख के बारे में कुछ अपुष्ट खबरों से आप परेशान होगे। आज आपके शारीरिक बल में वृद्धि की स्थिति होगी। इस दौरान आप किसी बड़ी व्यापारिक व कार्मिक यात्रा मे जा सकते हैं।

मिथुन आज आप अपने किसी सहायोगी संस्था से मिलकर अपने कामों की प्रगति के बारे में जानने के लिए उत्साहित होगे। जिससे योजनाओं को आगे बढ़ाने का खाका तय होगा। धन निवेश व विदेश में लाभ होगा। यदि आप कानूनी विवादों से जुड़े हैं। तो आपको असल रूप में बढ़त होगी। किन्तु पे्रम संबंधों में तनाव होगे।

कर्क आज अपने चुने हुए कर्मचारियों की दक्षता को परख कर उन्हें कामों से लगाने में लगे हुए होगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। पे्रम संबंधों मे साथी के साथ अच्छा तालमेल होगा। किन्तु वसीयत व भूमि के मामलों में विवाद लंबे खिंच सकते हैं। जिससे आप परेशान होगे। हालांकि आपको विवेक से काम लेने की जरूरत होगी।

सिंह आज किसी धर्म ज्ञाता अर्थात् ज्ञानी व्यक्ति से रूबरू होगे। आपका रूझान धर्म व देव आराधना की तरफ होगा। आज आपके पराक्रम में बढ़त होगी। घर परिवार के साथ समांजस्य की शक्ति को पहचानने में लगे हुए होगे। आज आप किसी के लिए प्रेरणा व प्रभाव का स्रोत बने हुए होगे। किन्तु घर को लेकर परेशान होगे।

कन्या अगर आपका तनाव बहुत बढ़ चुका है तो आपको आज का दिन उस समस्या से बाहर निकलने के लिए एकदम सही है। आपको शांतिपूर्वक कुछ हल निकालना चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं।

तुला आज का दिन स्वयं को व्यवस्थित करने का है। आप अपने घर, अल्मारी की देखरेख में समय बिता सकते हैं और आने वाले महीने के लिए बजट भी निश्चित कर सकते हैं। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।

वृश्चिक आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है और आपको इस बात का एहसास भी नहीं था कि उच्चाधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी

धनु आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा।

मकर अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।

कुंभ आज आपका आत्म विश्वास उआपके बहुत काम आएगा, इसलिए इसक भरपूर लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपके इस बदलाव से बहुत प्रभावित हो जाए और आपको कोई बड़ा अवसर हाथ लगे।

मीन आज का दिन किताबे पढ़ने में व्यतीत करें, ये आपको लाभ पहुंचाएगा। शायद भविष्य में आपका पढ़ा हुआ कुछ काम ही आ जाए। हो सकता है आपको कोई ऐसी जानकारी मिले जिससे आपका नजरिया एकदम बदल जाए।

suman

suman

Next Story