×

25मार्च: कुछ राशियों के लिए रहेगा खर्चीला दिन, कही आपकी तो नहीं शामिल, पढ़े राशिफल

suman
Published on: 25 March 2019 12:07 AM GMT
25मार्च: कुछ राशियों के लिए रहेगा खर्चीला दिन, कही आपकी तो नहीं शामिल, पढ़े राशिफल
X

जयपुर: सोमवार का दिन शिव की विशेष पूजा का दिन है। आज की तिथि – पंचमी – 20:01:54 तक,नक्षत्र – विशाखा – 07:03:43 तक,,करण – कौलव – 08:20:58 तक, तैतिल – 20:01:54 तक,पक्ष – कृष्ण,सूर्योदय – 06:20:05,सूर्यास्त – 18:35:02

मेष: आज सेहत पर खानपान के साथ ध्यान रखें। बहस से बचें धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है।पढ़ाई पर मेहनत करने का समय है परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

वृष: आज जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी अति उत्साही होने से बचें।खुशी को दबाकर रखें। नजर लग सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। आय में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। फिर स्थिति पहले जैसे होगी।

मिथुन: आज जातक के लिए दिन उदासी भरा रहेगा। सपने तो बहुत है पर पूरा नही होने से मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।साथी के साथ धूमन जा सकते है।

कर्क: आज आप अंदर से मजबूत बनेंगे।मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।लेकिन मां के हस्तक्षेप से मामला सुलझ जाएगा। कहीं घूमने जा सकते है।

सिंह: आज आप जो भी करेंगे उसमें वृद्धि होगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव होगा। आय में कमी आयेगी। संचित धन की भी कमी आ सकती है। किसी से प्यार होगा लेकिन इजहार से डर लगेगा। किसी चीज की खरीददारी कर सकते है।

कन्या: आज पढ़ाई में मन नही लगेगा। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेकिन फिर सब सामान्य होगा। कही जाने का प्लान बनाएंगे तो उसमे सफलता मिलेगी।

तुला: किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। या घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। फिर भी आप सयंम बनाकर चलेंगे।

वृश्चिक: आज कोई काम शुरु करने की योजना बनाएंगे।परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। कही घूमने जा सकते है।

धनु:निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। घर में खुशहाली रहेगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है।

मकर: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। फिर भी लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जाना हो सकता है। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन असन्तुष्टि से प्रभावित होगा।

कुंभ: किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

मीन बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास होगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होगी। : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

suman

suman

Next Story