×

26 अप्रैल: मकर राशि के जातक को रोजगार में सफलता के आसार, जानिए आपकी राशि का हाल

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आएगा। चिंता तनाव रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

suman
Published on: 25 April 2019 4:54 PM GMT
26 अप्रैल: मकर राशि के जातक को रोजगार में सफलता के आसार, जानिए आपकी राशि का हाल
X

जयपुर: 26 अप्रैल के राशिफल में शुक्रवार का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए आज का दिन आपके लिए क्या शुभ होने वाला है।,तिथि – सप्तमी – 14:41:40 ,नक्षत्र – उत्तराषाढा , वार – शुक्रवार, सूर्योदय – 05:45:25,सूर्यास्त – 18:53:07।

मेष आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लोगों की मदद करने के विचार मन में आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूर्ण होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।

वृष आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई विशेष खर्च हो सकता है।

मिथुन किसी अपने ही व्यक्ति से बेबात विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दुष्टजनों से सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।

कर्क मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। शत्रु परास्त होंगे। नए मित्र बनेंगे। यात्रा की संभावना है। लाभ होगा।

सिंह भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। व्यापार से लाभ होगा।आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कन्या छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। भाई बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नए मित्र बनेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मकर रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए-सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि भी होगी।

कुंभ कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आएगा। चिंता तनाव रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिल सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। विरोध सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए कार्य मिलेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

suman

suman

Next Story