×

26फरवरी: वृश्चिक राशि अपनो से कष्ट मिलेगा, जानिए बाकी राशिफल

suman
Published on: 26 Feb 2019 9:54 AM IST
26फरवरी: वृश्चिक राशि अपनो से कष्ट मिलेगा, जानिए बाकी राशिफल
X

मेष:- कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। रहन-सहन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष:- किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भावना प्रधान मन अंकुश रखें किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टारी बनेंगी। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन:- रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। मानसिक शान्ति रहेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्‍ति होगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है।

कर्क:- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

सिंह:- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति होगी।

कन्या:- पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक संगीत में रूचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला:- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।भावनाव से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। भविष्य संबंधी चिताएं मन में नकारात्मकता ला सकती हैं।

वृश्चिक:- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्य को कुशलता से पूर्ण करेंगे।

धनु:- पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

मकर:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ:- किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। आलस्य कतई न करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन:- नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंतण्ररखें एवं निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं।



suman

suman

Next Story