×

राशिफल 30 जून: आज इन 3 राशियों की नौकरी और प्यार के लिए रहेगा खास, जानें बाकी का हाल

आषाढ़ माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-दशमी, दिन-मंगलवार,नक्षत्र-चित्रा, सूर्योदय-05.45, सूर्यास्त-19.17। मंगलवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

suman
Published on: 30 Jun 2020 1:07 AM GMT
राशिफल 30 जून: आज इन 3 राशियों की नौकरी और प्यार के लिए रहेगा खास, जानें बाकी का हाल
X

जयपुर आषाढ़ माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-दशमी, दिन-मंगलवार,नक्षत्र-चित्रा, सूर्योदय-05.45, सूर्यास्त-19.17। मंगलवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मानसिक परेशानी

मेष राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आज परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा,लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें। आज का शुभ रंग है-सफेद।

वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव

वृष राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पशुओं की पूरे दिन सेवा करें। लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग है -नीला

मौज मस्ती में दिन

मिथुन राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। काम की वजह से घूमना फिरना पूरे दिन लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा। आंखों में जलने से परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे अलगाव की स्थिति है। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग है-हरा।

नौकरी में परिवर्तन

कर्क राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक काम करेंगे है। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।शुभ रंग हैं- नारंगी।

यह पढ़ें... इस दिन से शुरू हो रहा चातुर्मास, अब हर काम होगा निषेध, जानें क्यों

आध्यात्मिक में रुचि

सिंह राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। आज पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें। शुभ रंग है-लाल।

नौकरी में सम्मान

कन्या राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में सफल होंगे और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते हैं। दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें। आज का शुभ रंग-हल्का हरा।

शुभ रंग नीला

तुला राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभदेने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। अध्यात्म में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है। शुभ रंग- काला, नीला।

बिजनेस में धन लाभ

वृश्चिक राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श करें। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी पड़ेगी।किसी जरुरतमंद को कुछ गुप्तदान करें। शुभ रंग-लाल।

यह पढ़ें...आंखों का काजल दूर करेगा कुंडली दोष, नौकरी में भी मिलेगी मदद, जानें कैसे…

जोश और उत्साह

धनु राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें। आज का शुभ रंग-पीला।

अचानक धन लाभ

मकर राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक आज थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम लें। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। आज शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। शुभ रंग- लाल।

बच्चों का ख्याल रखें

कुंभ राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दें। चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ से वंचित रहेंगे। बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए। शुभ रंग- आसमानी।

प्रेम संबंधों में आकर्षण

मीन राशि 30 जून दिन मंगलवार को इस राशि के जातक मंगल और गुरु की वजह से बल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें। शुभ रंग- पीला और गुलाबी

suman

suman

Next Story