×

महाशिवरात्रि के दिन बरसेगी आप पर शिव कृपा, बताएगा सोमवार राशिफल

suman
Published on: 4 March 2019 7:22 AM
महाशिवरात्रि के दिन बरसेगी आप पर शिव कृपा, बताएगा सोमवार राशिफल
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: त्रयोदशी – 16:30:06 तक ,नक्षत्र – श्रवण – 12:10:26 तक, करण – वणिज – 16:30:06 तक, विष्टि – 29:50:30 तक, पक्ष – कृष्ण,योग – परिघ – 13:31:51 तक, वार –सोमवार, सूर्योदय – 06:43:48, सूर्यास्त – 18:22:43।

मेष: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष: मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ होगा। धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा।

मिथुन: चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कन्या: विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। एकाग्रता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला: किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। धैर्य रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। बातचीत में भी संयत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नए मित्र बनेंगे।जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़े काम को करने की इच्छा बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ: स्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा में सावधानी आवश्यक है।आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन: नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता भी रहेगी।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!