×

8 मई: इनमें से किन राशियों के जीवन में प्यार देने वाला है दस्तक, पढिए राशिफल

तिथि वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी 24.58 तक, नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र 15.59 तक, पक्ष-शुक्ल पक्ष,वार बुधवार,योग सुकर्मा योग 21.16 तक, सूर्योदय 05.39,सूर्यास्त 18.56।

suman
Published on: 8 May 2019 12:16 AM GMT
8 मई: इनमें से किन राशियों के जीवन में प्यार देने वाला है दस्तक, पढिए राशिफल
X

जयपुर:तिथि वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी 24.58 तक, नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र 15.59 तक, पक्ष-शुक्ल पक्ष,वार बुधवार,योग सुकर्मा योग 21.16 तक, सूर्योदय 05.39,सूर्यास्त 18.56।

मेष- 8 मई को परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाणी पर संयम रखें।नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम ज्यादा रहेगा। खर्च अधिक होंगे। सन्तान सुख बढ़ेगा।

वृषभ- 8 मई को निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगें। खर्चों को अधिकता परेशान करेगी। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं।.

मिथुन- 8 मई को विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. गाड़ी संभलकर चलाएं।मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आयेगी और आय की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- 8 मई को धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वाणी पर संयम रखें. शुभ समाचार मिल सकता है।मन में अशांति के भाव रहेंगे। शारीरिक कष्ट का सामना होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होंगे।

सिंह- 8 मई को सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करे।कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। किसी भूमि या भवन से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते है।

कन्या- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा।आत्मविश्वास कम होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है।

तुला- 8 मई को क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है।नकारात्मक विचारों का प्रभाव और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मीठे खान में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक- 8 मई को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें।कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु- 8 मई को माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं साथ ही परिवर्तन के योग भी बन रहे है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी।

मकर- 8 मई कोकोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। आत्मविश्वास कम होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- 8 मई को कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे।नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान के तरफ से खुशी का समाचार मिलेगा।

मीन- 8 मई को धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें।धन में कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बातचीत पर संयम रखें।

suman

suman

Next Story