×

12जून: इन तीन राशियों की नौकरी में झेलना होगा दबाव, जानिए पंचांग व राशिफल

व्यक्तिगत रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और कोशिश करेंगे। बच्चों को संभालना और उनकी मांगों को पूरा करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करे नहीं तो यह आपको नहीं दूसरों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

suman
Published on: 11 Jun 2019 11:01 PM GMT
12जून: इन तीन राशियों की नौकरी में झेलना होगा दबाव, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: विक्रम संवत:- 2076, शक संवत:- 1941, वार:- बुधवार,ऋतु:- वसन्त,अयन:- उत्तरायण, मास:- अमांत, पक्ष:- शुक्ल पक्ष, नक्षत्र:- हस्त,योग:- व्यतीपात, तिथि:- दशमी, दिशाशूल:- उत्तर में, सूर्योदय:- 05:22,सूर्यास्त:- 07:19,राहुकाल:- दोपहर 15:47 – 17:31।

मेष-बुधवार को मन अशान्त रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।कला से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आप अपने घर या ऑफिस को आज फिर से तरीके से सजा सकते हैं। आज खर्च का भी योग है।

वृष- बुधवार को भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा।

मिथुन- बुधवार को क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते है।ऑफिस में आज थोड़ी ज्यादा मेहनत कर सकती है। इसका फायदा भी मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपके सीनियर और सहकर्मी आपके काम के प्रति मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। शाम को आर्थिक तौर पर कुछ फायदा हो सकता है।

कर्क- बुधवार को धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते है। धर्म में रूचि बढ़ेगी।जातक अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आपको आज विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। आपका विशेष ख्याल रखा जाएगा।

सिंह- बुधवार को आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

कन्या-बुधवार को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं। शाम को कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद भी मिल सकती है।

तुला- बुधवार को आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता आपको थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैस की उलझन में डूबेंगे। दोपहर बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक-बुधवार को मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्तिगत रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और कोशिश करेंगे। बच्चों को संभालना और उनकी मांगों को पूरा करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करे नहीं तो यह आपको नहीं दूसरों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

धनु-बुधवार को मन अशान्त रहेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खुद से मिलते-जुलते फितरत वाले लोगों से मिलकर आपका समय अच्छा बितेगा। आज काम में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा व्यवहारिक रहें और आगे बढ़ें।

मकर- बुधवार को आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक तौर पर और शारीरिक तौर पर भी तमाम थकानों को दूर करने में कामयाब होंगे। शाम को आप ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करेंगे।

कुंभ-बुधवार को कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन की स्थिति मजबूत होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। जातक का झुकाव एंटिक चीजों और कला की ओर होगा। आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिन दुखा सकती है।

मीन- बुधवार को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं।

suman

suman

Next Story