×

12मई: मदर्स डे के दिन कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा मां का प्यार , कौन देगा उपहार

तिथि – अष्टमी – 17:38:12 तक, नक्षत्र – आश्लेषा – 11:55:09 तक, करण – विष्टि – 06:43:04 तक, बव – 17:38:12 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – वृद्धि – 11:09:39 तक, वार – रविवार, सूर्योदय – 05:32:36, सूर्यास्त – 19:02:45

suman
Published on: 11 May 2019 12:07 AM GMT
12मई: मदर्स डे के दिन कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा मां का प्यार , कौन देगा उपहार
X

जयपुर: तिथि – अष्टमी – 17:38:12 तक, नक्षत्र – आश्लेषा – 11:55:09 तक, करण – विष्टि – 06:43:04 तक, बव – 17:38:12 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – वृद्धि – 11:09:39 तक, वार – रविवार, सूर्योदय – 05:32:36, सूर्यास्त – 19:02:45

मेष राशि 12 मई को आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।मदर्स डे के दिन मां को दे प्यार व सम्मान का उपहार।

वृषभ राशि 12 मई को आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं। 12 मई रविवार को मदर्स डे है मां के साथ बिताएं वक्त।

मिथुन राशि 12 मई को आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें। मां से दूर रहने पर खलेगी मां की कमी।

कर्क राशि 12 मई को आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। मां के लिए करेंगे कुछ खास।

सिंह राशि 12 मई को आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे। अपनी मां को कराएंगे स्पेशल फील।

कन्या राशि 12 मई को आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। मां के अच्छी सेहत की कामना करेंगे।

तुला राशि 12 मई कोआप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। रविवार को खलेगी आपको मां की कमी।

वृश्चिक राशि 12 मई को तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें। अपने खराब व्यवहार के लिए इस मदर्स डे मांग ले माफी।

धनु राशि 12 मई को मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो। मां के लिए करेंगे कुछ खास।

मकर राशि 12 मई को नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। मां को देंगे कीमती उपहार।

कुंभ राशि 12 मई को आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा मां के साथ जाएंगे बाहर घूमने।

मीन राशि 12 मई को समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। नौकरी व बिजनेस में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। आपकी मां का आपके लिए बढ़ेगा प्यार।

suman

suman

Next Story