×

इन तीन राशियों के निजी पलों पर है किसी की नजर, जानिए राशिफल के साथ आज का पंचांग

आज आपके कई ऐसे प्रयास सफल होगे। जिससे आप और उत्साहित होकर अपने कामों को करने में लगे होगे। तकनीक व शैक्षिक जरूरतों की वस्तुओं को खरीदने में सफल होगे।

suman
Published on: 22 May 2019 1:39 AM GMT
इन तीन राशियों के निजी पलों पर है किसी की नजर, जानिए राशिफल के साथ आज का पंचांग
X

जयपुर : तिथि – चतुर्थी – 26:42:32 तक,नक्षत्र – पूर्वाषाढा – 29:13:34 तक,,करण – बव – 14:07:27 तक, बालव – 26:42:32 तक,पक्ष – कृष्ण,योग – साघ्य – 09:50:00 तक,वार – बुधवार,माह – ज्येष्ठ,,सूर्योदय – 05:27:05,सूर्यास्त – 19:08:43।

मेष आज का दिन आपकी क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। जिससे धर्म लाभ के साथ परोपकार का लाभ होगा। आज आप अपने भाई के साथ अधिक भावुक होगे। उनके प्रति आप बहुत हद तक उदार होगे। उच्च शिक्षा के संदर्भों में ख्याति होगी। किन्तु व्यापारिक व कार्मिक जीवन में आप तेजी देने के लिए कुछ परेशान हेागे।

वृष आज आप परिवार के साथ अपने हस्ताक्षेप को बढ़ाते हुए कुछ भूमि के विवादित मामलों को हल करने में दिलचस्प होगे। हालांकि इसके लिए आपको धन व समय लगाना होगा। नौकरी व प्रवास पहले की तरह होगे। किन्तु व निजी संबंधों में आपको मानसिक व शारीरिक पीड़ाएं होगी। जिससे आपको किसी चिकित्सक की सलाह लेनी होगी।

मिथुन स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा होगा। आपके चेहरे की कांति अच्छी होगी। काम-काजी जीवन में बढ़त की स्थिति बनाने के लिए आप अधिक तत्पर होगे। किन्तु आप किसी संस्था के मध्य अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर देगे। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। किन्तु अदालती मामलों में चिंता होगी।

कर्क आज आप अपने कुछ जरूरी सम्पर्कों को पुनः बनाने के लिए तत्पर होगे। जिससे आपको कई बाहर के कामों को पूरा करने में महती प्रगति की स्थिति होगी। धन निवेश विदेश के मामलों में आज अच्छी प्रगति होगी। किन्तु निजी संबंधों में साथी से आप कुछ ऐसी बातें कह देंगे। जिससे तनाव की स्थिति होगी।

सिंह आज आप अपने धन लाभ को और अच्छा बनाने के लिए पहले की अपेक्षा और अधिक तेजी से सक्रिय होगे। हालांकि आज आपके कई ऐसे प्रयास सफल होगे। जिससे आप और उत्साहित होकर अपने कामों को करने में लगे होगे। तकनीक व शैक्षिक जरूरतों की वस्तुओं को खरीदने में सफल होगे। निजी संबंध अच्छे होगे।

कन्या आज का दिन भौतिक सुख के साधनों को समृद्ध करने के लिहाज से अनुकूल बना हुआ होगा। जिससे आप अपने कुछ जरूरी उपकरणों की खरीद को अंतिम रूप देने में लगे होगे। सांस व रक्त विकार यदि हैं, तो वह ठीक होगे। निजी संबंध अच्छे होगे। किन्तु किसी मित्र से आपको कुछ तनाव का सामना करना होगा।

तुला आज आप अपने घर परिवार की स्थिति को और अच्छा बनाने तथा अपनी तरफ से आर्थिक व शारीरिक सहयोग देने के लिए तैयार होगे। हालांकि आपको इन कामों को करने में अपने सगे भाई के साथ और सलाह लेने की जरूरत होगी। किन्तु सेहत में कुछ रक्त व सांस की पीड़ाएं होगी। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा।

वृश्चिक आज आप सुन्दर वस्त्राभूषणों से युक्त होगे। आपको आज कुछ स्वादिष्ट एवं उपयुक्त व्यंजनों का लाभ होगा। इस दौरान आप अपने परिवार के लोगों के साथ घुले मिले होगे। नौकरी आप पहले की तरह करते होगे। किन्तु व्यवसायिक वृद्धि हेतु कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल होगा।

धनु आज कारोबारी जीवन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए और अधिक सक्रिय होगे। हालांकि आपको आज लाभ होना तय है। सेहत आज अच्छी होगी। पत्नी व बच्चों के साथ आप अधिक घुले मिले होगे। उनकी जरूरतों को पूरा करने में संलग्न होगे। किन्तु भवन व भूमि के संदर्भों में परेशानी होगी। जिसमें धन व समय व्यय होगा।

मकर आज आप नौकरी पेशा के क्षेत्रों में पहले से अधिक सक्रिय होगे। अपने करतब को निभाने तथा उत्पादन विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ और कर्मचारियों के साथ बाजार में होगे। या फिर उपलब्ध साधनों के अनुसार सक्रिय होगे। धन निवेश व विदेश में लाभ होगा। किन्तु धन अधिक व्यय होगा। सेहत प्रतिकूल होगी।

कुंभ आज आप अपने अध्ययन व प्रशिक्षण के क्षेत्रों में अनुकूल अवसरों से युक्त होगे। किन्तु यह आप ही है कि आप इन अवसरों को किस प्रकार प्रयोग करते हैं। आज आप पुत्र/पुत्री को पढ़ाने-लिखाने में अधिक ध्यान देगे। आप उनके प्रदर्शन से खुश होगे। करोबारी जीवन में अच्छी आमदनी होगी। किन्तु ऋणों के भुगतान में चिंता होगी।

मीन आज अपने नौकरी पेशा के जीवन में कुछ अधिक व्यस्त होगे। आप प्रबंधन व उत्पादन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ प्रभावी निर्णय लेने में लगे होगे। हालांकि आपको आज कुछ जरूरी उपकरणों की खरीद करनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर अच्छा होगा। किन्तु किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ तनाव की स्थिति होगी।

suman

suman

Next Story