×

25 जून : इस राशि पर होगी धन, यश और कीर्ति की बरसात, जानिए पंचांग व राशिफल

वार मंगलवार माह आषाढ़, तिथि अष्टमी – 28:15:22 तक पक्ष कृष्ण, करण बालव – 15:18:06 तक,सूर्योदय 05:24:41,सूर्यास्त 19:22:34,सूर्य राशि मिथुन,चंद्र राशि मीन,राहुकाल 15:53:05 से 17:37:49 तक।

suman
Published on: 25 Jun 2019 4:43 AM GMT
25 जून : इस राशि पर होगी धन, यश और कीर्ति की बरसात, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: वार मंगलवार माह आषाढ़, तिथि अष्टमी – 28:15:22 तक पक्ष कृष्ण, करण बालव – 15:18:06 तक,सूर्योदय 05:24:41,सूर्यास्त 19:22:34,सूर्य राशि मिथुन,चंद्र राशि मीन,राहुकाल 15:53:05 से 17:37:49 तक।

मेष: मंगलवार को पारिवारिक समस्या होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृष: मंगलवार को दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: मंगलवार को ग्रहण योग के कारण मन अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार व पार्टनर के साथ संतुलन बनाकर रखें।

कर्क: मंगलवार कोस्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन का योग बना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: मंगलवार को नव्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: मंगलवार को व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: मंगलवार कोपारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: मंगलवार कोआर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: मंगलवार कोआर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर: मंगलवार को दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: मंगलवार को विरोधी परास्त होंगे, लेकिन मन खिन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगा।

मीन: मंगलवार कोसंतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

suman

suman

Next Story