×

26 जून: कैसा रहेगा दिन शुभ या अशुभ, जानिए पंचांग व राशिफल

मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। घूमने फिरने के लिए समय उचित हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चले।सेहत का ख्याल रखें।

suman
Published on: 25 Jun 2019 11:49 PM GMT
26 जून: कैसा रहेगा दिन शुभ या अशुभ, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: विक्रम संवत 2076 ,आषाढ़, कृष्ण पक्ष ,नवमीं, बुधवार, 26 जून, 2019,सूर्योदय 05.32, सूर्यास्त 07.02।

मेष बुधवार गणेश जी का दिन है इस दिन के शुरुआत में जातक का मन उलझन में रहेगा।। मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। घूमने फिरने के लिए समय उचित हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चले।सेहत का ख्याल रखें।कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

वृषभ बुधवार को शारीरिक तथा मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। जातक के सामने कोई दुविधा आ सकती हैं। वैचारिक स्तर पर ख्यालों में खोए रहेंगे। आवश्यक निर्णय इस समय न ले। बच्चों का ख्याल रखे। कहीं घूमने जा सकते है। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

मिथुन बुधवार को शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता जातक को परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं।नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है,संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा।

कर्क बुधवार को मित्रो से लाभ होने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती हैं। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती हैं।धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

सिंह बुधवार को प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ सकता हैं। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या बुधवार कोआज के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब होने से परेशानी होगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता आपको परेशान कर सकती हैं। आज कार्य पूरे होने में अड़चन आ सकती हैं।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

तुला बुधवार को नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।मान-सम्मान मे कमी आ सकती हैं। आज के दिन आपके साथ किसी अनहोनी घटना के घटित होने की संभावना हैं। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान हो सकता हैं। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

वृश्चिक बुधवार को हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ विवाद हो सकता हैं। धन और कीर्ति की हानि हो सकती हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता हैं। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा सताएगी।क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

धनु बुधवार को जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना हैं। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

मकर बुधवार को वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज का पूरा दिन आनंद के साथ बीतेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे।गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ बुधवार को पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार मे जमीन-जायदाद को लेकर मतभेद हो सकता हैं। साथ ही साथ पेट से संबन्धित परेशानी आ सकती हैं।खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन बुधवार को पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना हैं। जमीन जायदाद आदि विषयों के कार्य में सावधानी रखिए। संतान के पीछे खर्च करेंगे। विद्यार्थीगण विद्या के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

suman

suman

Next Story