×

29जून :शनिवार को इस राशि को होगा धन लाभ, जानिए पंचांग व राशिफल

तिथि – एकादशी – 06:47:14 तक,,नक्षत्र – भरणी – 09:58:03 तक,करण – बालव – 06:47:14 तक, कौलव – 18:35:28 तक,पक्ष – कृष्ण,,योग – धृति – 21:44:03 तक,वार – शनिवार,,माह – आषाढ़,सूर्योदय – 05:25:54,सूर्यास्त – 19:22:57

suman
Published on: 28 Jun 2019 5:03 PM GMT
29जून :शनिवार को इस राशि को होगा धन लाभ, जानिए पंचांग व राशिफल
X
सुबह की शुरूआत सूर्य हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

जयपुर: तिथि – एकादशी – 06:47:14 तक,,नक्षत्र – भरणी – 09:58:03 तक,करण – बालव – 06:47:14 तक, कौलव – 18:35:28 तक,पक्ष – कृष्ण,,योग – धृति – 21:44:03 तक,वार – शनिवार,,माह – आषाढ़,सूर्योदय – 05:25:54,सूर्यास्त – 19:22:57

मेष शनिवार को दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगी। मध्याहन के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिए। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखे। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रहे। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

वृष शनिवार को घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है

मिथुन शनिवार को पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

कर्क शनिवार को व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।

सिंह शनिवार को दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।

कन्या शनिवार को नूतन कार्य और प्रवास न करे। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक स्थल पर किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखिएगा। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।

तुला शनिवार को दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न किजीएगा।

वृश्चिक शनिवार को बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है । छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याहन तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएँगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। वैचारिक स्तर पर आवेग को अंकुश में रखने की सलाह हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।

धनु शनिवार को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होगा। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे

मकर शनिवार को आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लीजिएगा। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ शनिवार को क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सन्मान प्राप्त होगा।

मीन शनिवार को दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि दें। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

suman

suman

Next Story