×

3 जुलाई: किसके लिए है बुधवार शुभ, किसके लिए अशुभ, जानिए राशिफल व पंचांग

वार बुधवार माह आषाढ़,तिथि प्रतिपदा – 22:05:58 तक पक्ष शुक्ल, करण किन्स्तुघ्ना – 11:28:50 तक, बव – 22:05:58 तक नक्षत्र आद्रा – 06:36:31 तक, पुनर्वसु – 28:39:02 तक,सूर्योदय 05:27:22 ,सूर्यास्त 19:22:59।

suman
Published on: 3 July 2019 2:56 AM GMT
3 जुलाई: किसके लिए है बुधवार शुभ, किसके लिए अशुभ, जानिए राशिफल व पंचांग
X

जयपुर: वार बुधवार माह आषाढ़,तिथि प्रतिपदा – 22:05:58 तक पक्ष शुक्ल, करण किन्स्तुघ्ना – 11:28:50 तक, बव – 22:05:58 तक नक्षत्र आद्रा – 06:36:31 तक, पुनर्वसु – 28:39:02 तक,सूर्योदय 05:27:22 ,सूर्यास्त 19:22:59।

मेष -बुधवार को पार्टनर को सिर दर्द और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। खर्चें बढ़ सकते हैं। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। माता- पिता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं।

वृषभ -बुधवार को आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। लंबे समय से अटके हुए कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। पार्टनर के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। नए अनुबंध मिल सकते हैं। आधुनिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

मिथुन -बुधवार को व्यावसायिक विस्तार के लिए सही साझेदार से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मस्ती का माहौल रहेगा। पाटर्नर से संबंध मजबूत होंगे। माता- पिता का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और आय में वृद्धि होगी।

कर्क -बुधवार को कार्यस्थल में अधिकारियों से मतभेद बढ़ने से परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। राजनीतिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने का योग है।

सिंह -बुधवार को ससुराल पक्ष से महंगे उपहार या धन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के मौके मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। माता की सेहत ठीक रहेगी।

कन्या - बुधवार को कार्यस्थल में सावधानी बरतें। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास कम होगा। वैचारिक मतभेद होने से व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विवाद से दूर रहें। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।

तुला -बुधवार को पार्टनर की सेहत खराब रहने से मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल में परिश्रम का लाभ मिलेगा। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद दूर होगा। अटके काम पूरे होंगे। राजनीति और सामाजिक सम्मान वृद्धि होगी।

वृश्चिक -बुधवार को किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात होगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है।

धनु - बुधवार को नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक भलाई के काम करने में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। रुके काम बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नया वाहन खरीदने की संभावना है।

मकर- बुधवार को व्यवसाय में घाटा हो सकता है। पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक यात्रा टालें। परेशानियां आ सकती हैं। मामूली बातों को लेकर खींचतान बनी रहेगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ बुधवार को भाग्य मेहरबान है। आप सेहत की चिंता न करें। सेहत तंदुरुस्त रहेगी। कार्यस्थल में वातावरण सुखद रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिगड़े काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मीन- बुधवार को मित्रों के साथ मामूली सी बात पर झगड़ा बढ़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें। निजी संबंधों को वक्त दें। तनाव बढ़ने की आशंका है। कार्यस्थल में विरोधियों से दूरी बनाए रखें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है।

suman

suman

Next Story