×

सामुद्रिक शास्त्र: पति के लिए पत्नी सौभाग्यशाली है या नहीं ऐसे करें पता

ऊंचा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऊंचे पेट वाली महिलाओं का स्वभाव अच्छा नहीं होता है। पुरुषों को आकर्षित करती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 March 2021 3:57 AM GMT
सामुद्रिक शास्त्र: पति के लिए पत्नी सौभाग्यशाली है या नहीं ऐसे करें पता
X
सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर: सामुद्रिक शास्त्र मनुष्य के शरीर-रचना की व्याख्या करने वाला है। इसके अनुसार हर अंग की अपनी एक अलग बनावट है एंव उसका अपना विशेष महत्व है। व्यक्ति के चेहरे और शरीर की रचना को देखकर उसके स्वभाव के बारे में जाना जाता है।सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पेट की संरचना के बारे में भी बहुत कुछ बताया गया है। इससे पता चलता है कि कौन सी महिला सौभाग्यशाली है, कौन सी दुर्भाग्यशाली।

राजसुख

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट हमेशा से ही पतला हो, वे राजसुख को भोगने वाली मानी जाती हैं।

अध्यात्म के प्रति भी झुकाव

यदि पतला होने के साथ पेट चिकना भी हो, तो ऐसी महिलाएं परिवार के लिए सौभाग्य लाती हैं। देखने में ऐसी महिलाएं हमेशा ही सुंदर होती हैं, लेकिन इससे भी कई अधिक सुंदर इनका स्वभाव होता है। पतले पेट वाली महिलाओं का धर्म और अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।

जीवन में दुर्भाग्य

घड़े के आकार वाला पेट जिन महिलाओं के पेट का आकार घड़े जैसा होता है, यानि कि ऊपर से पतला और नीच आते हुए थोड़ा फैला हुआ, ऐसी महिलाएं जीवन में दुर्भाग्य पाती हैं। सुख इन्हें काफी संघर्षों के बाद मिलता है।


कुटिल विचा

ऊंचा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऊंचे पेट वाली महिलाओं का स्वभाव अच्छा नहीं होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं पुरुषों को अत्यधिक आकर्षित करती हैं।साथ ही ऐसी पेट वाली महिलाओं को संजना-संवरना बहुत भाता है।

पति के लिए सौभाग्यशाली

बाईं ओर झुका हुआ पेट कुछ महिलाओं का पेट एक जगह स्थिर ना होकर, एक साइड में झुका हुआ होता है। जिनका पेट बाईं ओर झुका हुआ होता है, ऐसी महिलाएं सुंदर कन्याओं को जन्म देने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं पति के लिए सुख लेकर आती है।

सौभाग्यशाली

दाहिनी ओर झुका हुआ पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे सौभाग्यशाली मानी जाती है। जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे भाग्यवान पुत्रों को जन्म देती हैं। ऐसी महिलाएं अपने ससुराल पक्ष को खुशियों से भर देती हैं।







धन की प्रेमी

मोटा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट मोटा होता है वे धन की प्रेमी मानी जाती है।

समझौता नहीं करती

धन के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहतीं मोटे पेट वाली महिलाएं। किंतु पति के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी महिलाएं।

विवाह उच्च कुल में

जिस स्त्री के पेट पर सीधे बाल होते है, उस स्त्री का विवाह उच्च कुल में होता है तथा पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का मिलता है। ऐसी स्त्रियॉ अनेक प्रकार के सुखों का भोग करने वाली होती

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story